OnePlus 6 को लेकर सामने आई नई जानकारी ऐसे डिजाईन के साथ किया जा सकता है पेश
OnePlus 6 स्मार्टफोन को नए कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।
OnePlus 6 स्मार्टफोन को अलग अलग तीन वैरिएंट्स में इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता था। ऐसा ही कुछ रिपोर्ट्स और लीक आदि से भी सामने आ रहा था। अब सामने आ रहा है कि इस स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अभी इसके लॉन्च के बारे में सही और सटीक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स को लेकर टीज करना शुरू कर दिया है। अभी हाल ही में सामने आ रहा था कि स्मार्टफोन को कुछ जेस्चर कण्ट्रोल के साथ साथ अलर्ट स्लाइडर से भी लैस किया जा सकता है, ऐसा ही कुछ हम iPhone X स्मार्टफोन में देख चुके हैं। इस स्मार्टफोन को लेकर अब कुछ नया भी सामने आया है।
Surveyनई जानकारी वेइबो पर पोस्ट की गई है, इस जानकारी से सामने आ रहा है कि स्मार्टफोन को तीन अलग अलग कलर वैरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही इसमें नौच होने की भी बात से इनकार नहीं किया जा सकता है।
हालाँकि इस बात के पुष्टि पहले भी हो चुकी है कि इस डिवाइस को एक नौच के साथ पेश किया जाने वाला है। कंपनी के को-फाउंडर भी इस बारे में कुछ जानकारी दे चुके हैं। ऐसा भी अभी हाल ही में सामने आया था कि अगकर कोई यूजर चाहे तो वह इसके नौच को हटा भी सकता है।
Flipkart ऑफर्स: इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट
अभी हाल ही में आई कुछ खबरों पर भी गौर करें तो इस स्मार्टफोन को लेकर इसके लॉन्च से पहले ही काफी कुछ सामने आ चुका है। ऐसा सामने आया है कि डिवाइस कम क्वालकॉम की ओर से उसका लेटेस्ट प्रोसेसर यानी स्नेपड्रैगन 845 चिपसेट दिया जा सकता है।
फोन को 8GB की रैम के अलावा 256GB की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। हालाँकि जैसा कि कई बार सामने आ चुका है कि इसे तीन अलग अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया जाने वाला है।
हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें
हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें
इसे देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि स्मार्टफोन को 6GB/8GB रैम के साथ 64GB/128GB और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा अगर इसकी कीमत की चर्चा करें तो इसे लेकर भी इन्टरनेट पर कुछ सामने आया है। कीमत को देखते हुए कहा जा सकता है कि कंपनी इस डिवाइस की कीमत Rs 33,999 से लेकर Rs 48,999 तक रख सकती है। हालाँकि अभी इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है तो इस खबर को आटे में नमक की तरह ही देखना चाहिए।
Team Digit
Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile


