Redmi Note 17 Pro Series की क्या है लॉन्च डेट..मिल गई जानकारी, 10000mAh की बैटरी से लैस होंगे फोन
Redmi Note 17 Pro Series की लॉन्च डेट की घोषणा की जा चुकी है।
Redmi का यह फोन 10000mAh की बैटरी से लैस होगा।
सीरीज में Redmi Note 17 Pro के अलावा Redmi 17 Pro Max भी लॉन्च होंगे।
मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में लंबी बैटरी लाइफ और पावर-पैक्ड फीचर्स का नया महामुकाबला शुरू होने जा रहा है। शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी (Redmi) की ओर से कंपनी के आधिकारिक मीडिया हैंडल्स पर आधिकारिक तौर पर एक नए स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया है, इस टीजर के आते ही बाजार में एक नई तरह की हलचल मच चुकी है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि उसकी लोकप्रिय नोट सीरीज में पहली बार ‘Max’ ब्रांडिंग वाला हैंडसेट आ रहा है, जो सीधे 10,000mAh की जम्बो बैटरी से लैस होने वाला है। जापान समेत चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में पहले ही अपनी धाक जमा चुके इस फोन का नाम Redmi Note 17 Pro Max होना तय माना जा रहा है। इंडस्ट्री लीक्स और हालिया अपडेट्स के मुताबिक, कंपनी इस ‘बैटरी बीस्ट’ स्मार्टफोन को 15 सितंबर 2026 को इंडिया के बाजार में लॉन्च कर सकती है।
Survey10,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी से लैस होगा फोन
रेडमी ने इस बार अपने नोट लाइनअप की दिशा को पूरी तरह से ‘एक्सट्रीम एंड्योरेंस’ (Endurance) की तरफ मोड़ दिया है। जानकारी मिल रही है कि आगामी रेडमी फोन में नेक्स्ट-जेन सिलिकॉन-कार्बन (Silicon-Carbon) तकनीक पर आधारित 10,000mAh की बैटरी दी जाने वाली है। कंपनी के इंटरनल लैब टेस्ट्स का दावा है कि यह लाइट से मॉडरेट यूसेज में सिंगल चार्ज पर 3 से 4 दिन तक बिना रुके चल सकती है।
When strength meets power, you get a mAhster.
— Redmi India (@RedmiIndia) September 8, 2026
Meet the all-new #REDMINote17ProSeries. A powerhouse that pushes limits, takes on more and raises the bar.
The #mAhsterOfStrength arrives on 15th September, 2026.
Get notified: https://t.co/M54WEAYbgA pic.twitter.com/VjODED877o
इसके अलावा कंपनी इस बैटरी को 100W हाइपरचार्ज (HyperCharge) तकनीक से लैस करने वाली है, इसका मतलब है कि यह मिनटों में टॉप-अप हो जाने वाली है। इसके अलावा इसमें 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे यह फोन आपके ईयरबड्स, स्मार्टवॉच या दोस्त के डिस्चार्ज स्मार्टफोन के लिए एक हाई-कैपेसिटी पावर बैंक बन जाएगा।
डिस्प्ले और ड्यूरेबिलिटी की सम्पूर्ण डिटेल्स
फोन में 6.83-इंच का 1.5K (1,280 x 2,772 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200Hz के इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करेगी। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी विजिबिलिटी की कोई समस्या नहीं होने वाली। फोन को पानी और धूल से मचाने के लिए IP66, IP68 और IP69K की मल्टीपल सर्टिफिकेशन्स भी फोन को मिली हैं। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है और यह 3 मीटर तक के ड्रॉप टेस्ट में पास बताया गया है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर की डिटेल्स
फोन में 4nm प्रोसेस पर बना क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलने वाला है, यह 12GB तक की LPDDR5X रैम और 512GB तक की UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। हैंडसेट Android 16 आधारित HyperOS 3 पर रन करेगा। कंपनी इसके साथ 4 बड़े Android OS अपग्रेड्स और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रही है।

कैमरा सेटअप कैसा होगा?
फोन में f/1.8 अपर्चर और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है। फ्रंट में 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करने वाला 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
भारत में संभावित कीमत और उपलब्धता
जापान में इस फोन को JPY 79,980 (लगभग 47,900 रुपये) में उतारा गया था। भारतीय बाजार में टैक्सेस और पोजिशनिंग को देखते हुए एक टिप्स्टर्स का अनुमान है कि यह फोन 40,000 के आसपास या उससे थोड़े ऊपर के प्राइस ब्रैकेट में आ सकता है। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Amazon India और शाओमी के आधिकारिक स्टोर्स पर सेल के लिए आने वाला है।
यह भी पढ़ें: Moto G Max vs Realme 16T vs Vivo T5 Pro: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी, और कीमत की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
