Moto G Max vs Realme 16T vs Vivo T5 Pro: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Moto G Max vs Realme 16T vs Vivo T5 Pro: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Motorola ने भारत में अपनी G-सीरीज के तहत नया Moto G Max स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का देश में दूसरा ‘Max’ स्मार्टफोन है और इसमें बड़ी बैटरी के साथ 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर दिया गया है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Realme 16T और Vivo T5 Pro 5G से देखने को मिलता है। तीनों फोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं, लेकिन डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और चार्जिंग के मामले में इनके बीच काफी अंतर है। आइए जानते हैं Moto G Max vs Realme 16T vs Vivo T5 Pro में कौन सा फोन किससे आगे निकलता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Moto G Max vs Realme 16T vs Vivo T5 Pro

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Moto G Max में 6.72 इंच का Full-HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल, टच सैंपलिंग रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिली है। फोन का वजन 213 ग्राम और मोटाई 8.60mm है। यह Pantone Alaskan Blue, Pantone Malaga और Pantone Stargazer कलर ऑप्शन में आता है। साथ ही इसे IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी मिलती है।

वहीं, Realme 16T में 6.8 इंच का LCD पैनल है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें 90.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट मिलता है। फोन में Sun Display, DC Dimming, Eye Protection Mode और ऐप के हिसाब से रिफ्रेश रेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी हैं। इसका वजन करीब 224 ग्राम है और मोटाई 8.88mm है। इसमें Panda Glass प्रोटेक्शन के साथ IP69 रेटिंग दी गई है।

Vivo T5 Pro 5G इन तीनों में सबसे अलग है, क्योंकि इसमें 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस, HDR10+, 2,160Hz PWM Dimming और 449ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करती है। इसमें Sleep Comfort और Anti-Motion Sickness Mode के साथ SGS Low Blue Light और Low Flicker सर्टिफिकेशन भी हैं। फोन को IP68 + IP69 रेटिंग मिली है।

Moto G Max

इस लिहाज से Vivo T5 Pro 5G का AMOLED पैनल डिस्प्ले के मामले में सबसे प्रीमियम विकल्प नजर आता है, जबकि Realme 16T का 144Hz LCD और Moto G Max का 120Hz LCD भी हाई रिफ्रेश रेट एक्सपीरियंस देते हैं।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Moto G Max में 4nm Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसे 6GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Motorola का RAM Boost फीचर स्टोरेज का इस्तेमाल करके वर्चुअल RAM को 24GB तक बढ़ाने की सुविधा देता है। फोन Android 16 पर आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी ने दो Android OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।

Realme 16T में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। फोन Android 16 आधारित Realme UI 7 पर चलता है और इसमें स्प्लिट-स्क्री मल्टीटास्टाकिंग, फ्लोटिंग विंडो, स्क्रीन रिकॉर्डिंग, OPPO Share और iOS फाइल शेयरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

दूसरी ओर, Vivo T5 Pro 5G को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। कंपनी के मुताबिक फोन ने AnTuTu पर 11,80,000 से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है।

प्रोसेसर की क्षमता के लिहाज से Vivo T5 Pro 5G इन तीनों में आगे है, जबकि Moto G Max और Realme 16T तुलनात्मक रूप से अलग सेगमेंट के चिपसेट के साथ आते हैं।

कैमरा में किसका दबदबा?

Moto G Max में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ मिलता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 119.5 डिग्री है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

Realme 16T में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ दिया गया है। इसके साथ 2MP मोनोक्रोम सेंसर मिलता है। फ्रंट में 16MP कैमरा दिया गया है। फोन में LumaColor IMAGE Engine का सपोर्ट है, जो AI प्रोसेसिंग के जरिए स्किन टोन, टेक्सचर और डायनेमिक रेंज को बेहतर करने का दावा करता है। इसमें रियर सेल्फी मिरर फीचर भी दिया गया है।

Vivo T5 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका मुख्य कैमरा 50MP Sony IMX882 सेंसर है, जिसमें OIS और 10x तक lossless zoom का सपोर्ट है। इसके साथ 2MP Bokeh कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। खास बात यह है कि फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

कैमरा फीचर्स को देखते हुए Vivo T5 Pro 5G का OIS वाला मेन कैमरा और 4K फ्रंट-रियर वीडियो रिकॉर्डिंग इसे मजबूत विकल्प बनाते हैं। वहीं Moto G Max का 32MP सेल्फी कैमरा भी इस तुलना में खास है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में तीनों स्मार्टफोन बड़ी क्षमता के साथ आते हैं। Moto G Max में 7,000mAh बैटरी दी गई है, जो 30W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट करती है। Motorola का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 63 घंटे तक चल सकता है।

vivo t5 pro

Realme 16T में 8,000mAh की बैटरी मिलती है। यह 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में बायपास चार्जिंग और 6.5W तक वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का विकल्प भी है। Realme का दावा है कि एक चार्ज में बैटरी तीन दिनों तक चल सकती है। कंपनी के मुताबिक इसे पूरी तरह चार्ज होने में करीब 104 मिनट लगते हैं।

Vivo T5 Pro 5G इन तीनों में सबसे बड़ी बैटरी लेकर आता है। इसमें 9,020mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है और यह 90W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

इसलिए बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड दोनों को ध्यान में रखें तो Vivo T5 Pro 5G सबसे आगे है। इसके बाद Realme 16T और Moto G Max का नंबर आता है।

भारत में कीमत

भारत में Moto G Max का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला एकमात्र वेरिएंट 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन की बिक्री Flipkart के जरिए होगी और यह 20 अगस्त दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत Axis और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट या 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।

Realme 16T की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसका 8GB + 128GB मॉडल 31,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 34,999 रुपये का है।

वहीं Vivo T5 Pro 5G भारत में 30,000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ था लेकिन प्राइस हाइक के बाद इसकी कीमत 8GB + 128GB मॉडल के लिए 35,999 रुपये हो गई है। इसका 8GB + 256GB वेरिएंट 39,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 42,999 रुपये में आता है।

यह भी पढ़ें: Har Ghar Tiranga 2026: घर बैठे ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, अपलोड करें Tiranga Selfie और डाउनलोड करें Certificate

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile