ये फोन 2 वेरियंट में उपलब्ध है, पहला 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ, जिसकी कीमत 32,999 रुपये है, और दूसरा 8GB रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ है, जिसकी कीमत 37,999 रुपये है.
OnePlus 5T स्मार्टफोन 28 नवम्बर से एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर सेल के लिये उपलब्ध होगा. इस स्मार्टफोन में 18:9 फुल ऑप्टिक AMOLED डिस्प्ले है, जो इसे आकर्षक लुक देती है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
OnePlus 5T 16MP+20MP के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, और दोनों में f/1.7 अपर्चर लेंस और 27.22mm फोकल लेंथ है. कंपनी का कहना है कि ये स्मर्टफओन पोर्ट्रेट और लो लाइट में अच्छी तस्वीरें खींचता है. इस फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा भी है, जो शानदार तस्वीरें कैप्चर करने में सक्षम है. OnePlus 5T में 3300mA की बैटरी और 3.5 mm ऑडियो जैक है.
ये फोन 2 वेरियंट में उपलब्ध है, पहला 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ, जिसकी कीमत 32,999 रुपये है, और दूसरा 8GB रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ है, जिसकी कीमत 37,999 रुपये है.
ये स्मार्टफोन 6.01 इंच FHD+ ऑप्टिक AMOLED डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेशिओ के साथ आता है और इसमें रियर माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर मौजूद है.