OnePlus 5T, OnePlus 5 को मिला Zen Mode

HIGHLIGHTS

नया OxygenOS बीटा जारी

वनप्लस के वेदर ऐप और फोन ऐप में भी हुए बदलाव

OnePlus 5T, OnePlus 5 को मिला Zen Mode

OnePlus ने अपने OnePlus 5 और OnePlus 5T स्मार्टफोंस के लिए नया बीटा अपडेट जारी कर दिया है। इन नए अपडेट्स में दोनों फोंस को ज़ेन मोड मिलने वाला है। इसके अलावा अपडेट्स में वनप्लस के वेदर ऐप और फोन ऐप में भी सुधार शामिल किए गए हैं। फोन ऐप में क्विक रिस्पोंस को ऐड किया गया है, क्विक रिस्पोंस फीचर का उपयोग कॉल अस्वीकार करने के लिए होता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus 5T के लिए आए OxygenOS Open Beta 33 के चेंजलोग और OnePlus 5 के लिए OxygenOS Open Beta 35 के को आधिकारिक वनप्लस फोरम पर साझा किया गया है। नए ज़ेन मोड के बाद यूज़र्स अगर कुछ समय अपने फोंस से ब्रेक लेना चाहते हैं तो स्क्रीन एक्टिविटी को बंद और नोटिफिकेशंस को ब्लॉक कर सकते हैं। पिछले महीने OnePlus 6 और OnePlus 6T को ओपन बीटा में ज़ेन मोड मिल चुका है।

OnePlus Weather ऐप में भी नए ऑक्सीजन OS ओपन बीटा अपडेट में कुछ बदलाव मिले हैं। ऐप अब बेहतर स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस देगा। इसके अलावा यूज़र्स अब अलग-अलग शहरों के लिए रखे हुए वेदर कार्ड्स को केवल टैप और होल्ड कर के रीअरेंज या डिलीट कर सकते हैं।

Phone ऐप में नए बीटा अपडेट में कुछ सुधार शामिल किए गए हैं। अब यूज़र्स को बेहतर कॉन्टेक्ट सर्च आप्शन मिलेगा और साथ ही यूज़र्स एडिट क्विक रिसपोंस का भी लाभ उठा सकते हैं।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile