अपने मोबाइल केसों की संख्या में इजाफा करते हुए वनप्लस ने अपने स्मार्टफोंस के लिए टेक्सचर्ड लेदर केस लॉन्च किये हैं, ये केस आपको वनप्लस 3 और वनप्लस 3T के लिए मिल जायेंगे.
अपने मोबाइल केसों की संख्या में इजाफा करते हुए वनप्लस ने अपने स्मार्टफोंस के लिए टेक्सचर्ड लेदर केस लॉन्च किये हैं, ये केस आपको वनप्लस 3 और वनप्लस 3T के लिए मिल जायेंगे. आपको बता दें कि केस मैट फिनिश के साथ आये हैं.
आपको वनप्लस 3 और वनप्लस 3T के लिए ये नए टेक्सचर्ड लेदर केस कंपनी के ग्लोबल स्टोर से ले सकते हैं. और इनकी कीमत 29.95 डॉलर यानी लगभग Rs. 2,000 है. अभी तक ये वनप्लस इंडिया के स्टोर पर उपलब्ध नहीं हैं. इसके अलावा आपको बता दी कि इन्हें आप महज़ ब्लैक रंग में ही ले सकते हैं.
अगर हम बात करें हाल ही में पेश किये गए वनप्लस 3T स्मार्टफ़ोन की तो इसमें 5.5-इंच की ऑप्टिक AMOLED डिस्प्ले दी गई है. इस स्मार्टफ़ोन को बनाने के लिए प्रीमियम स्पेस-ग्रेड एलुमिनियम के एक सिंगल टुकड़े का इस्तेमाल किया गया है. इस डिवाइस की मोटाई 7.3mm है. यह फ़ोन सॉफ्ट गोल्ड और गनमेटल रंग में उपलब्ध है.
वनप्लस 3T स्मार्टफ़ोन तीन मामलों में वनप्लस 3 से अलग है,- प्रदर्शन, मेमोरी और बैटरी लाइफ. वनप्लस 3T में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर एड्रेनो 530 GPU के साथ मौजूद है. इस क्वाड कोर प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2.35GHz है. इस प्रोसेसर से लैस अन्य डिवाइसे में सिर्फ गूगल पिक्सल, पिक्सल XL और आसुस जेनफोन 3 डीलक्स शामिल है.
वनप्लस 3T में 6GB की रैम के साथ 64GB या 128GB इंटरनल स्टोरेज में से चुनाव करने का विकल्प मिलता है. इस स्मार्टफ़ोन में 16MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, यह एक सैमसंग का f/2.0 अपर्चर वाला सेंसर है. इसमें के बड़ी बैटरी भी दी गई है. यह 3400mAh की बैटरी से लैस है जो डैश चर्गिन सपोर्ट के साथ आती है. वनप्लस 3T के 64GB वेरियंट की कीमत Rs. 29,999 है, वहीँ इसके 128GB वेरियंट की कीमत Rs. 34,999 रखी गई है. यह 14 दिसम्बर से अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध होगा.