WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर! जल्द आने वाला है Private Chats से जुड़ा ऐसा फीचर, प्राइवेसी हो जाएगी डबल

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर! जल्द आने वाला है Private Chats से जुड़ा ऐसा फीचर, प्राइवेसी हो जाएगी डबल

Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp एंड्राइड यूजर्स के लिए एक नया प्राइवेसी फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। ‘Restricted Chat’ नाम का यह फीचर यूजर्स को अपनी प्राइवेट चैट पर पहले से ज्यादा कंट्रोल देगा। इसकी मदद से यूजर्स चुनिंदा चैट्स को केवल अपने मुख्य स्मार्टफोन तक सीमित रख सकेंगे। यानी ऐसी चैट्स WhatsApp Web जैसे लिंक्ड डिवाइसेज पर दिखाई नहीं देंगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है। WABetaInfo ने इसे WhatsApp Beta for Android के वर्जन 2.26.36.5 में स्पॉट किया है। अभी यह सामान्य यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है और WhatsApp ने इसके पब्लिक रोलआउट की तारीख की भी घोषणा नहीं की है।

Advanced Chat Privacy पर आधारित है नया फीचर

रिपोर्ट के मुताबिक, Restricted Chat फीचर WhatsApp के मौजूदा Advanced Chat Privacy फीचर को आगे बढ़ाता है। Advanced Chat Privacy को पिछले साल पेश किया गया था और इसका उद्देश्य यूजर्स को खास चैट्स के लिए अतिरिक्त प्राइवेसी कंट्रोल देना है।

Advanced Chat Privacy को ऑन करने के बाद यूजर्स उस खास चैट को एक्सपोर्ट नहीं कर सकते। इसके अलावा चैट में शेयर की गई मीडिया फाइल्स अपने आप फोन की गैलरी में सेव नहीं होती हैं। इस फीचर के तहत चैट के मैसेज Meta AI के साथ शेयर करना भी संभव नहीं होता है। अब Restricted Chat इसके ऊपर प्राइवेसी की एक और लेयर जोड़ने वाला है।

लिंक्ड डिवाइस पर नहीं दिखेगी Restricted Chat

नई सुविधा के तहत किसी चैट को Restricted करने के बाद वह केवल यूजर के मुख्य फोन पर उपलब्ध रहेगी। इसका मतलब है कि अगर आपका WhatsApp अकाउंट किसी दूसरे फोन से लिंक है या आप WhatsApp Web का इस्तेमाल करते हैं, तो Restricted Chat वहां दिखाई नहीं देगी। यह सुविधा खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकती है जो WhatsApp पर संवेदनशील या निजी जानकारी से जुड़ी बातचीत करते हैं।

Unofficial WhatsApp ऐप्स से जुड़े प्राइवेसी रिस्क पर भी मिलेगी मदद

WABetaInfo के मुताबिक, यह फीचर अनऑफिशियल या मॉडिफाइड WhatsApp वर्जन से जुड़ी कुछ प्राइवेसी चिंताओं को भी कम करने में मदद कर सकता है। ऐसे कुछ थर्ड-पार्टी टूल्स लिंक्ड डिवाइसेज के जरिए चैट तक पहुंचने और मैसेज को बाहरी सर्विस या AI सिस्टम के जरिए प्रोसेस करने पर निर्भर हो सकते हैं। इससे यूजर्स की प्राइवेसी के लिए एक अतिरिक्त जोखिम पैदा हो सकता है। Restricted Chat ऐसे मामलों में लिंक्ड डिवाइसेज पर चैट उपलब्ध न कराकर सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत प्रदान करेगा।

Advanced Chat Privacy की जगह नहीं लेगा Restricted Chat

नया Restricted Chat फीचर WhatsApp के Advanced Chat Privacy में पहले से मौजूद सुरक्षा उपायों को हटाने वाला नहीं है। इसके बजाय यह मौजूदा प्राइवेसी कंट्रोल्स में लिंक्ड डिवाइस प्रोटेक्शन को जोड़ता है।

उम्मीद है कि WhatsApp इसे आने वाले किसी अपडेट के जरिए यूजर्स के लिए जारी कर सकता है। हालांकि, फिलहाल Meta या WhatsApp की ओर से इस फीचर को पब्लिक करने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: हैकिंग और ड्रामे का खतरनाक खेल! दिव्येंदु की ‘Waiting Hai’ का ट्विस्ट उड़ा देगा होश, इस दिन देगी OTT पर दस्तक

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile