हैकिंग और ड्रामे का खतरनाक खेल! दिव्येंदु की ‘Waiting Hai’ का ट्विस्ट उड़ा देगा होश, इस दिन देगी OTT पर दस्तक

हैकिंग और ड्रामे का खतरनाक खेल! दिव्येंदु की ‘Waiting Hai’ का ट्विस्ट उड़ा देगा होश, इस दिन देगी OTT पर दस्तक

अगर आपको भी हैकिंग और ड्रामा पर आधारित मूवीज़ देखना बेहद ही पसंद है, लेकिन कोई ऐसी मूवी आपको देखने के लिए नहीं मिल रही है, तो ज़रा दिल थाम कर बैठिये क्योंकि आपकी तलाश यहीं खत्म होती है, आज हम आपके लिए हिंदी ड्रामे की एक ऐसे तड़के वाली मूवी लेकर आये हैं जिसे देखने के बाद आपके पैरों तले ज़मीन खिसक जायेगी, इस मूवी का ट्विस्ट इतना दमदार है कि आपको कई रातों तक नींद नहीं आने वाली।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या है मूवी का नाम?

16 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली इस हिंदी-हैक ड्रामा मूवी का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। जब एक छोटा सा हैक एक बहुत ही बड़ी मुसीबत का रूप ले लेता है, उसके बाद जो हंगामा होता है उसे देखने के बाद तो आप भी अपने सर पर हाथ धर बैठेंगे। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम कौनसी मूवी की बात कि बात कर रहे हैं, फिर भी हम आपको एक हिंट दे ही देते हैं, इस फिल्म में दिव्येंदु और भुवन अरोड़ा हैं, ये पटना में सेट की गई है और दोनों एक्टर्स के बीच एक फेस-ऑफ टकराव पर आधारित है। जी हाँ, बिलकुल सही कहा, यहां बात दिव्येंदु और भुवन अरोड़ा स्टारर मूवी Waiting Hai कि बात हो रही है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म में सुगम मिश्रा (दिव्येंदु) एक रेलवे कांस्टेबल हैं जो अप्पनइ निजी ज़िन्दगी और अपने काम के बीच बेलेन्स बनाना छह रहे हैं। सुगम कि लाइफ तब तक आसान थी जब तक सिर्फ वह अपने डिमांडिंग बॉस और ज़िन्दगी में आने वाली कठिनाइयों से निपट रहा था।

इन सब के बाद फिल्म कि कहानी एक ऐसा रुख बदलती है जिसे देख कर आप भी दंग रह जाएंगे। फिल्म का असली ट्विस्ट तब आता है जब सुगम के सामने अफ़रोज़ हम्ज़ा (भुवन अरोरा) आता है।

घातक प्लाट ट्विस्ट

अफ़रोज़ एक टेक विज़ है, जो सिस्टम को मात देने के लिए एक तरकीब ढूंढ निकालता है। अफ़रोज़ हम्ज़ा कि यह तरकीब जो कि एक शातिर साज़िश कि शुरुआत होती है, जल्द ही एक ऐसे मोड़ पर आती है जिसके लिए शायद दोनों ही तैयार नहीं हो पाते।

फिल्म के ट्रेलर में टेंशन और केओस का ब्लेंड दिखाया गया है, कहानी बिलकुल ही अपरिचित मोड़ पर आ कड़ी होती है जब अफ़रोज़ और सुगम दोनों ही खुद को एक दूसरे के विपरीत खड़ा पाते हैं।

कब रिलीज़ होगी और कहां देखें?

नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित, Waiting Hai में हार्षिता गौर, कामुद मिश्रा, विजय मौर्या, सृष्टि तारे और सुनीता राजवर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। Waiting Hai 16 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: Netflix, Prime Video और JioHotstar पर रिलीज होंगी ये 5 धांसू फिल्में-सीरीज



Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile