7400mAh बैटरी वाले OnePlus 15R का नया 16GB RAM वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

7400mAh बैटरी वाले OnePlus 15R का नया 16GB RAM वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

OnePlus ने भारतीय बाजार में अपने OnePlus 15R स्मार्टफोन का नया वेरिएंट पेश कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को पिछले साल के आखिर में दो RAM और स्टोरेज ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया था। अब ग्राहकों के लिए तीसरा विकल्प भी उपलब्ध करा दिया गया है, जिसमें पहले से ज्यादा RAM दी गई है। हालांकि स्टोरेज क्षमता पहले वाले टॉप मॉडल जितनी ही रखी गई है। नए वेरिएंट के अलावा फोन के बाकी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus 15R 16GB RAM वेरिएंट की कीमत

OnePlus 15R का नया 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल भारत में 61,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं फोन का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 54,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है।

वेरिएंटकीमत
12GB + 256GB54999 रुपये
12GB + 512GB59999 रुपये
16GB + 512GB61999 रुपये

नया वेरिएंट OnePlus के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर और Amazon के जरिए खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Charcoal Black, Mint Breeze और Electric Violet तीन कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

OnePlus 15R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 15R में 6.83 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1272×2800 पिक्सल है। डिस्प्ले 165Hz तक का रिफ्रेश रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके अलावा डिवाइस को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Adreno 8 सीरीज GPU, 16GB तक LPDDR5x Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। OnePlus 15R में 7,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर काम करता है।

कैमरा की बात करें तो फोन में डिटेलमैक्स इंजन से लैस डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह स्मार्टफोन 4K रिजॉल्यूशन में 120fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग करने की क्षमता भी रखता है।

यह भी पढ़ें: Jio vs Vi: 3599 रुपये के सालाना प्लान में किसका ऑफर ज्यादा दमदार? देखें पूरी तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile