1 मिलियन वोल्ट्स के झटके भी झेल सकता है Nokia 3310

HIGHLIGHTS

इस विडियो को बनाने का मकसद केवल यही था कि ये डिवाइसेज़ इस तरह के झटके को झेल पाएंगे या नहीं।

1 मिलियन वोल्ट्स के झटके भी झेल सकता है Nokia 3310

Nokia 3310 के बारे में हम कई कहानियां सुनते आए हैं जिनमें यह डिवाइस हर तरह से अपने आपको साबित करता आया है। इस लिस्ट में एक नया यूट्यूब विडियो शामील हुआ है जिसमें फोन को 1 मिलियन वोल्टस का करंट झेलते हुए दिखाया गया है। और इसके बाद भी फोन को कुछ नहीं होता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह विडियो यूट्यूब चैनल kreosan पर पोस्ट की गई थी। विडियो में दिखाया गया है कि Nokia 3310 और मॉडर्न-डे स्मार्टफोन को 1 मिलियन वोल्ट्स के करंट का झटका दिया गया। इस विडियो को बनाने का मकसद केवल यही था कि ये डिवाइसेज़ इस तरह के झटके को झेल पाएंगे या नहीं।

बिना चौंकाते हुए Nokia 3310 इस प्रयोग पर खरा उठा। फोन को करंट के झटके देने के बाद भी इसमें कोई दिखने वाला डैमेज नहीं दिखाई दिया। फोन को इतने झटके देने के बाद भी यह सिग्नल पकड़ पा रहा था और साथ ही SMS भी प्राप्त कर पा रहा था। बल्कि करंट के झटकों के दौरान भी फोन कॉल रिसीव कर पा रहा था।

स्मार्टफोन के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता है। आज के समय के स्मार्टफोन्स सेंसर्स से भरे होते हैं और यह 1 मिलियन के पहले झटके में ही फेल हो गया। झटकों के दौरान स्मार्टफोन में मौजूद ऐप्स खुल और बंद रहे थे और कीबोर्ड भी खुदबखुद अलग-अलग अक्षर टाइप कर रहा था। प्रयोग के अंत में स्मार्टफोन के सभी टच सेंसर्स फेल हो चुके थे।

वन मिलियन वोल्टस कोई कम चीज़ नहीं है और इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo