16GB रैम, 4,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया गेमिंग फोन
Nubia Red Magic 5S गेमिंग फोन हुआ लॉन्च
एंडरोइड 10 पर काम करता है Nubia Red Magic 5S
ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस है फोन
आज ZTE के सब-ब्रांड nubia ने नया दमदार स्मार्टफोन पेश कर दिया है जो 16GB रैम से लैस है। अभी उम्मीद नहीं है कि डिवाइस को भारत मेन लॉन्च किया जाएगा या नहीं लेकिन इस स्मार्टफोन ने बाज़ार में हलचल मचा दी है। Nubia ने अपने इस पॉवरफुल फोन को रेड मैजिक 5S नाम दिया है। स्मार्टफोन में 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है और इसका इसमें 6.65 इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2340 × 1080 पिक्सल है। फोन में 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले बेज़ेललेस है जिसमें कोई नौच नहीं दिया गया है।
SurveyNubia Red Magic 5S एंडरोइड 10 पर आधारित रैडमैजिक OS पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.84गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ पॉवरफुल स्नैपड्रैगन 865 प्रॉसेसर दिया गया है। इसे एड्रेनो 650 जीपीयू सपोर्ट दिया गया है और हैवी गेमिंग के लिए फोन में GPU BOOST तकनीकी और स्मूद प्रोसेसिंग के लिए मल्टी-डाईमेंशनल कूलिंग सिस्टम ICE 4.0 रखा गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Nubia Red Magic 5S में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX686 सेंसर, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Nubia Red Magic 5S ड्यूल सिम, 4G वोएलटीई और ड्यूल मोड 5G सपोर्ट करता है। सुरक्षा के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है। फोन में 4,500mAh की बैटरी और 55W फास्ट चार्जिंग दी गई है। डिवाइस को सोनिक सिल्वर और पल्स कलर वेरिएंट में उतारा गया है।
Nubia Red Magic 5S कीमत
Nubia Red Magic 5S को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। बात करें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की तो इसकी कीमत 3799 युआन यानि 40,000 रुपये है, जबकि 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4399 युआन यान 47,000 रुपये में पेश किया गया है। फोन के 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 4999 युआन यानि तकरीबन 53,500 रुपये में उतारा गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile