कुछ ऐसे डिजाइन से लैस होगा Nothing का लेटेस्ट Nothing Phone 4a..लॉन्च डेट और टाइमिंग भी देखें
यूके बेस्ड स्मार्टफोन कंपनी Nothing Technology भारत में मार्च के पहले हफ्ते बड़ा लॉन्च करने जा रही है। Nothing Phone 4a Series को 5 मार्च को ग्लोबली और इंडिया में पेश किया जाएगा। इस लाइनअप में स्टैंडर्ड Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले कंपनी ने स्टैंडर्ड मॉडल का डिजाइन आधिकारिक तौर पर दिखा दिया है और इसमें वही सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट लुक नजर आ रहा है जिसने Nothing को अलग पहचान दी है। आइए जानते हैं कि फोन आखिर कैसे लुक और फ़ील में लॉन्च किया जाने वाला है।
SurveyNothing Phone 4a Series की लॉन्च डेट क्या है?
Nothing Phone 4a Series को 5 मार्च को भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन भारत में Flipkart के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा। Flipkart पर इसे लेकर माइक्रोसाइट भी पहले ही लाइव हो चुकी है।
Built different.
— Nothing India (@nothingindia) February 23, 2026
Phone (4a). 5 March, 4 PM. pic.twitter.com/TOTk36er7r
Nothing Phone 4a का डिजाइन कैसा होगा?
कंपनी द्वारा X प्लेटफॉर्म पर अपने अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है, इस पोस्ट में एक फोन कंपनी ने दिखाया है, जिसे Nothing Phone 4a कहा जा रहा है। इस फोन को कंपनी कुछ सबसे दमदार फीचर और स्पेक्स पर लॉन्च कर सकती है।
- इसके अलावा इस फोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने वाला है।
- Nothing Phone में एक हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल भी नजर आ रहा है।
- LED फ्लैश कैमरा आइलैंड के बाहर देखी जा सकती है।
- ट्रांसपेरेंट रियर पैनल (अंदर के स्क्रू और कंपोनेंट्स साफ दिख रहे हैं)।
- Nothing का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट ग्लास डिजाइन बनाएगा फोन को खास।
क्या मिलेगा नया Glyph Bar?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Nothing Phone 4a में एक नया Glyph Bar इंटरफेस हो सकता है, जिसमें 7 अलग-अलग LED लाइट्स होंगी। यह नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट और अन्य फंक्शन्स के लिए इस्तेमाल हो सकता है। फोन के राइट साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल होंगे, जबकि लेफ्ट साइड पर एक अतिरिक्त बटन दिख रहा है, जो किसी खास फंक्शन के लिए हो सकता है।
Introducing the Glyph Bar for Phone (4a).
— Nothing India (@nothingindia) February 21, 2026
9 individually controllable mini-LEDs, 40% brighter than previous (a) series. Patented tech for a more natural, neutral, bleed-free glow.
More to come. 5 March, 4 PM. pic.twitter.com/xgwmvE9sQV
Nothing Phone 4a के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
हालांकि कंपनी ने आधिकारिक स्पेसिफिकेशन अभी पूरी तरह जारी नहीं किए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में Snapdragon 7s Gen 4 (Octa-Core, 2.71GHz) प्रोसेसर हो सकता है। फोन में एक 6.7-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिल सकती है। इसके अलावा इस फोन में एक 5400mAh की बैटरी भी मिलने वाली है, जो 50W की 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ फोन में मिलेगी।
कंपनी ने यह जरूर कन्फर्म किया है कि Phone 4a सीरीज Qualcomm के Snapdragon चिपसेट से लैस होगी।
क्या Pro मॉडल भी आएगा?
Nothing Phone 4a के साथ Pro वेरिएंट भी लॉन्च होने की संभावना है। हालांकि अभी तक Pro मॉडल के फीचर्स सामने नहीं आए हैं। लॉन्च के करीब आते ही और जानकारी सामने आ सकती है।
क्या यह मिड-रेंज में गेम चेंजर होगा?
Nothing अपने यूनिक डिजाइन और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है। अगर Snapdragon 7s Gen 4 और 50W चार्जिंग की खबरें सही निकलती हैं, तो यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में कड़ी टक्कर दे सकता है। 5 मार्च को होने वाले लॉन्च इवेंट में कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन साफ हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें: Vivo V70 FE की लॉन्च डेट लीक! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी से होगा लैस? सामने आया सबकुछ
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile