Nokia X दोबारा करेगा वापसी, इस दिन हो सकता है लॉन्च
Nokia X स्मार्टफोन Nokia ब्राण्ड का पहला स्मार्टफोन था जो एंड्राइड OS के साथ लॉन्च हुआ था।
HMD ग्लोबल 27 अप्रैल को चीन में आयोजित एक इवेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है और लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार यह फोन पुराने Nokia X का नया वर्जन होगा। ओरिजिनल Nokia X स्मार्टफोन 2014 में लॉन्च किया गया था, उस समय Nokia को Microsoft ने खरीदा था और अधिकतम डिवाइसेज़ विंडोज़ प्लेटफॉर्म पर चल रहे थे। 2014 में लॉन्च हुआ Nokia X स्मार्टफोन Nokia ब्राण्ड का पहला स्मार्टफोन था जो एंड्राइड OS के साथ लॉन्च हुआ था।
Surveyओरिजिनल Nokia X एंड्राइड 4.1.2 जेली बीन पर काम करता था,लेकिन टॉप पर एक हैवी स्किन को दिखाया गया था जिसे विंडोज फोन OS के समान बनाया गया था। इस फोन में गूगल प्ले स्टोर मौजूद नहीं था, इसका मतलब यूज़र्स इस फोन में आज़ादी से ऐप्स इंस्टाल नहीं कर सकते थे। Flipkart ऑफर्स: इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट
हालाँकि फोन में एक अलग ऐप स्टोर मौजूद था, जिसमें वो ऐप्स मौजूद थे जो डिवाइस पर आसानी से काम कर सकें और साथ ही यूज़र्स किसी भी ऐप को साइडलोड कर सकते थे लेकिन उसके लिए APK फाइल्स होना ज़रूरी था। यह फोन एक बजट डिवाइस था और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन S4 प्ले चिपसेट, 512MB रैम और 4GB स्टोरेज से लैस था। ये स्पेसिफिकेशंस उस समय की बेस्ट बजट-ग्रेड स्पेसिफिकेशंस थीं।
हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें
हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें
GizmoChina की रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोगों ने मॉल में डिजिटल होर्डिंग्स देखे हैं जिसमें इस आगामी फोन का प्रचार दिखाया गया है। यह प्रचार की स्क्रिप्ट अंग्रेज़ी और चीनी भाषा में है और प्रचार से पता चलता है कि 27 अप्रैल को लॉन्च होने वाले यह डिवाइस Nokia X होगा। फोन के लुक को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि नया Nokia X एक कॉम्पैक्ट बजट डिवाइस होगा। 27 अप्रैल को फोन लॉन्च होने के बाद ही डिवाइस के बारे में ज़्यादा कुछ कहा जा सकता है।
Enjoying writing since 2017... View Full Profile


