Nokia Phone 48MP रियर कैमरा और वाटरड्राप नौच के साथ आया इंटरनेट पर

Nokia Phone 48MP रियर कैमरा और वाटरड्राप नौच के साथ आया इंटरनेट पर

Nokia को लेकर ऐसा सुनने में आ रहा है कि यह एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जो लगभग ड्यूल कैमरा सेटअप से लैस होने वही वाला है, साथ ही इसमें आपको एक 48MP का सेंसर भी मिलने वाला है। यह खबर इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीरों से सामने आ रही हैं। यह फोटो वेइबो के एक यूजर की ओर से सामने आई हैं। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यहाँ फोन को पूरी तरह से देखा जा सकता है। इसके अलावा ऐसा भी माना जा रहा है कि इंटरनली इस फोन को Daredevil नाम दिया गया है। अगर ऐसा होता है तो यह HMD ग्लोबल की ओर से 48MP कैमरा के साथ लॉन्च होने वाला दूसरा फोन होगा, क्योंकि इसके पहले X71 को भी लॉन्च किया जा चुका है। 

Unidentified Nokia Phone

इन तस्वीरों में अगर हम ध्यान दें तो आपको बता देते हैं कि यह फोन थिक बेजल्स के साथ आने वाला है, इसके अलावा इसके चिन पर आपको नोकिया की ब्रांडिंग भी मिलने वाली है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि कंपनी इस डिवाइस को एक वाटरड्राप नौच के साथ लॉन्च करने वाला है। फोन में आपकोक एक Type C Port भी मिलने वाला है। 

Unidentified Nokia Phone Camera

इसके अलावा आपको एक 3.5mm का ऑडियो जैक भी फोन में मिलने वाला है। इसके अलावा फोन के बैक पर आपको तीन सेंसर मिलने वाले हैं। इन तीनों में से जो तीसरा सेंसर होने वाला है, वह एक ToF सेंसर होने वाला है। इसके अलावा इस सेटअप के साथ आपको एक LED फ़्लैश भी मिलने वाली है। फोन को ग्लास बैक के साथ लाया जाने वाला है, इसके अलावा इसमें आपको रियर पैनल पर ही एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने वाला है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile