Nokia 8 कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

HIGHLIGHTS

इस फ़ोन को कंपनी की चीन स्थित आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, यहां इस फ़ोन का सामने का हिस्सा भी नज़र आ रहा है.

Nokia 8 कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

HMD ग्लोबल जल्द ही अपना नोकिया ब्रांड का फ्लैगशिप  स्मार्टफ़ोन Nokia 8 लॉन्च कर सकती है. उम्मीद है कि यह फ़ोन 31 जुलाई को पेश हो. अभी तक इस फ़ोन के कुछ आधिकारिक प्रेस रेंडर्स भी लीक हुए हैं.  अब इस फ़ोन को कंपनी की चीन स्थित वेबसाइट पर देखा गया है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस लिस्टिंग में इस फ़ोन का सामने का हिस्सा नज़र आ रहा है. हालाँकि थोड़ी देर बाद ही इस फ़ोन को कंपनी ने वेबसाइट से हटा दिया. वैसे ये तस्वीर पहले सामने आ चुके प्रेस रेंडर्स से काफी मिलती है.  पहले सामने आये एक लीक में ये भी जानकारी दी गई  थी कि  इस  फ़ोन की कीमत €589 (लगभग Rs 43,415) हो सकती है और यह 31 जुलाई को पेश हो सकता है.

इससे पहले सामने आई कुछ लीक्स के अनुसार, Nokia 8 में 5.3-इंच की QHD डिस्प्ले मौजूद होगी. इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1440×2560 पिक्सल होगा. यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस होगा. इसमें 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद होगी. 

सोर्स

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma