Nokia 8 एंड्राइड स्मार्टफ़ोन 31 जुलाई को हो सकता है लॉन्च

HIGHLIGHTS

Nokia 8 एंड्राइड स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs 43,415 के आस-पास हो सकती है.

Nokia 8 एंड्राइड स्मार्टफ़ोन 31 जुलाई को हो सकता है लॉन्च

HMD ग्लोबल 31 जुलाई को अपना फ्लैगशिप एंड्राइड स्मार्टफ़ोन Nokia 8 लॉन्च कर सकती है. इसके साथ ही Nokia 9 भी लॉन्च हो सकता है. यह जानकारी जर्मन वेबसाइट WinFuture ने शेयर की है. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

और भी अच्छी डील्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करें…!!!

हालाँकि ऐसी भी खबर आ रही है कि, 31 जुलाई 2017 को सिर्फ Nokia 8 ही लॉन्च हो, Nokia 8 की कीमत €589 (लगभग Rs 43,415) हो सकती है. 

Nokia 8 का मॉडल नंबर TA-1004 है, अफवाहों की सही माने तो इसमें 5.3-इंच की क्वाड HD डिस्प्ले मौजूद होगी, इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1440×2560 पिक्सल है. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर मौजूद है. यह 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस है, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है. इसमें 13MP का डुअल कैमरा सेटअप भी मौजूद होगा, साथ ही यह 8MP के फ्रंट फेसिंग कैमरे से भी लैस होगा. 

सोर्स

Kulveer Sharma

Kulveer Sharma