Nokia 7 Plus और Nokia 6 (2018) को मई 2018 अपडेट के साथ मिल रहा है ड्यूल 4G सपोर्ट

Nokia 7 Plus और Nokia 6 (2018) को मई 2018 अपडेट के साथ मिल रहा है ड्यूल 4G सपोर्ट
HIGHLIGHTS

भारत में मौजूद Nokia 7 Plus के मॉडल नंबर TA-1046 और Nokia 6 (2018) के मॉडल नंबर TA-1089 को आने वाले कुछ हफ़्तों में OTA अपडेट के ज़रिए यह फीचर मिलेगा।

Nokia 7 Plus में सबसे बड़ी कमी थी ड्यूल 4G कनेक्टिविटी न होना, जबकि डिवाइस में मौजूद चिपसेट ड्यूल 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है लेकिन HMD ग्लोबल ने किन्हीं कारणों से इसे डिसेबल किया हुआ था। हालांकि कंपनी ने लेटेस्ट मई 2018 सिक्योरिटी अपडेट के साथ Nokia 7 Plus और Nokia 6 (2018) के लिए यह फीचर भी जारी कर दिया है, इस फीचर के ज़रिए यूज़र्स दोनों सिम कार्ड्स में 4G नेटवर्क इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ समय पहले कंपनी के CPO Juho Sarvikas ने 7 Plus के लिए 4G फंक्शनलिटी की पुष्टि की थी, लेकिन यह Nokia 6 (2018) के लिए यह सपोर्ट एक सरप्राइज़ के रूप में आया है। ये अपडेट्स वर्तमान में भारत में जारी किए जा रहे हैं। भारत में मौजूद Nokia 7 Plus के मॉडल नंबर TA-1046 और Nokia 6 (2018) के मॉडल नंबर TA-1089 को आने वाले कुछ हफ़्तों में OTA अपडेट के ज़रिए यह फीचर मिलेगा।

ये स्मार्टफोन्स आते हैं ड्यूल 4G सपोर्ट के साथ

दिन-प्रतिदिन लोगों के बीच ड्यूल 4G स्मार्टफोन्स की डिमांड बढ़ती जा रही है और स्मार्टफोन निर्माता लोगों को यह फीचर मुहैया करवा रहे हैं। इस समय ड्यूल 4G और VoLTE सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन की संख्या बहुत अधिक नहीं है लेकिन आने वाले महीनों में यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। हाल ही में ड्यूल 4G/VoLTE सपोर्ट के साथ Oppo Realme 1 किफायती फोन लॉन्च हुआ है जो मीडियाटेक हीलियो P60 SoC से लैस है। इसके अलावा, Asus Zenfone Max Pro M1, Oppo F7, Honor View 10, Huawei P20 Pro भी ड्यूल 4G सपोर्ट के साथ आते हैं।

अपडेट का साइज़ और वर्जन नंबर

Nokia 7 Plus के मई 2018 सिक्योरिटी अपडेट की बात करें तो चेंजलॉग में ड्यूल 4G फीचर एडिशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। चेंजलॉग में HMD ने मेंशन किया है कि नया OTA अपडेट यूज़र इंटरफेस एन्हेंस्मेंट, इम्प्रूव्ड सिस्टम स्टेबिलिटी और एंड्राइड 8.1 ओरियो अपग्रेड लेकर आता है। नए अपडेट का वर्जन नंबर 2.22A से 2.13B तक है और अपडेट का साइज़ 441.7MB है।

Nokia 6 (2018) के चेंजलॉग में भी ड्यूल 4G एडिशन के बारे में जानकारी नहीं शामिल की है। 2.22A वर्जन नंबर के साथी चेंजलॉग भी समान ही है और इसका साइज़ 460.4MB है। इसके अलावा अपडेट में स्मार्ट फेस फीचर भी दिया गया है जिसके ज़रिए स्मार्ट लॉक मेन्यु एक्सेस किया जा सकता है जो कि फेस अनलॉक फीचर नहीं है जिसके बारे में HMD ने वादा किया था।

वाया

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo