Nokia 6 अब अमेज़न इंडिया पर हुआ रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध

HIGHLIGHTS

Nokia 6 स्मार्टफ़ोन के साथ अमेज़न इंडिया कई लॉन्च ऑफर्स भी दे रही है.

Nokia 6 अब अमेज़न इंडिया पर हुआ रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध

HMD ग्लोबल ने पिछले महीने ही भारत में Nokia 6, Nokia 5 और Nokia 3 को पेश किया है. Nokia 3 तो पहले से ही भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है. वहीँ Nokia 5 की प्री-बुकिंग 7 जुलाई से शुरू हो गई है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

और भी अच्छी डील्स देखने के लिए यहाँ क्लिक करें…!!!

अब बात करते हैं Nokia 6 की तो यह इन तीनों फोंस में सबसे प्रीमियम है. अब यह स्मार्टफ़ोन रजिस्ट्रेशन के लिए अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध हो गया है. इस फ़ोन की पहली सेल का आयोजन 23 अगस्त को होना है. भारत में Nokia 6 को Rs. 14,999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है. Nokia 6 सिर्फ ऑनलाइन चैनल पर ही सेल के लिए उपलब्ध है. 

Nokia 6 स्मार्टफ़ोन के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 5.5-इंच की फुल HD डिस्प्ले 2.5D गोरिला ग्लास के साथ दी गई है. यह फ़ोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और3GB की रैम से लैस है. इसमें 32GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है. यह फोन एंड्राइड नूगा से लैस है. 

अगर इस स्मार्टफ़ोन में मौजूद कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. इस फ़ोन में मेटल बॉडी दी गई है, जो इसे काफी खास लुक देता है.

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo