Nokia 6 (2018) और Nokia 7 Plus को मिल रहा है एंड्राइड 8.1 ओरियो अपडेट

Nokia 6 (2018) और Nokia 7 Plus को मिल रहा है एंड्राइड 8.1 ओरियो अपडेट
HIGHLIGHTS

इस अपडेट में अप्रैल महीने के लिए एंड्राइड सिक्योरिटी पैच भी शामिल है।

Nokia 6 (2018) और Nokia 7 को भारत में एंड्राइड 8.1 ओरियो OTA अपडेट मिल रहा है। HMD ग्लोबल ने अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन Gadgets 360 की रिपोर्ट के अनुसार इन स्मार्टफोंस को यह नया अपडेट मिल रहा है। इस अपडेट में अप्रैल महीने के लिए एंड्राइड सिक्योरिटी पैच भी शामिल है।

Nokia 6 (2018) के लिए आए एंड्राइड 8.1 ओरियो अपडेट का साइज़ 801.4MB है और Nokia 7 Plus के लिए आए इस अपडेट का साइज़ 590.2MB है। इस अपडेट में कुछ नए फीचर्स शामिल हैं जैसे बैटरी सेविंग नेविगशन बटन्स, नया पॉवर मेनू, नया सेटिंग्स मेनू और ब्लूटूथ बैटरी परसेंटेज आदि। इस अपडेट को अलग-अलग फेज़ेज़ में जारी किया गया है, इसलिए सभी Nokia 6 (2018) और Nokia 7 Plus तक यह अपडेट पहुँचने में थोड़ा समय लग सकता है। Paytm मॉल पर इन ब्लूटूथ स्पीकर्स पर मिल रहे हैं अच्छे डिस्काउंट ऑफर्स

याद दिला दें इस महीने की शुरुआत में HMD ग्लोबल ने Nokia 6 (2018) और Nokia 7 स्मार्टफोंस लॉन्च किए थे। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Nokia 7 Plus में 6 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मौजूद है और यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 660 SoC से लैस है। वहीं, Nokia 8 Sirocco में 5.5 इंच का क्वॉड HD डिस्प्ले मौजूद है जो पतले बेज़ेल्स के साथ आता है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। यह स्मार्टफोन 6GB रैम, 128GB स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 835 के साथ आता है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

इन दोनों डिवाइसेज़ के अलावा HMD Global अपना nokia 6 (2018) स्मार्टफोन भी भारत में पेश कर सकती है। Nokia 6 (2018) पिछले साल के Nokia 6 का अपडेटेड वर्जन है जो तेज़ स्नैपड्रैगन 630 SoC, 3GB या 4GB रैम और 32GB या 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इस डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo