Nokia 6 (2018) और Nokia 7 के लिए आधिकारिक तौर पर ओरियो अपडेट हुआ जारी

HIGHLIGHTS

कंपनी के पोस्ट के हिसाब से पुराने Nokia 6 के लिए भी जल्द ही ओरियो स्टेबल आएगा. वर्तमान में कंपनी डिवाइस के लिए बीटा प्रोग्राम पर काम कर रही है.

Nokia 6 (2018) और Nokia 7 के लिए आधिकारिक तौर पर ओरियो अपडेट हुआ जारी

एक हफ्ते पहले आई रिपोर्ट के बाद ही कंपनी ने Nokia 6 (2018) के लिए आधिकारिक तौर पर ओरियो अपडेट जारी कर दिया है. एक Weibo पोस्ट में HMD ने पुष्टि की है कि यह अपडेट दूसरी जनरेशन के Nokia 6 और Nokia 7 के लिए लॉन्च कर दिया गया है. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कंपनी के पोस्ट के हिसाब से पुराने Nokia 6 के लिए भी जल्द ही ओरियो स्टेबल आएगा. वर्तमान में कंपनी डिवाइस के लिए बीटा प्रोग्राम पर काम कर रही है. 

Nokia 6 स्मार्टफ़ोन के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 5.5-इंच की फुल HD डिस्प्ले 2.5D गोरिला ग्लास के साथ दी गई है. यह फ़ोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और3GB की रैम से लैस है. इसमें 32GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है. यह फोन एंड्राइड नूगा से लैस है. 

अगर इस स्मार्टफ़ोन में मौजूद कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. इस फ़ोन में मेटल बॉडी दी गई है, जो इसे काफी खास लुक देता है.

Enjoying writing since 2017... View Full Profile