Nokia 5 की आज रात से शुरू होगी सेल

HIGHLIGHTS

इसमें 3GB रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.

Nokia 5 की आज रात से शुरू होगी सेल

Nokia 5 एंड्राइड स्मार्टफ़ोन आज रात 12 बजे से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. फ्लिपकार्ट से इसे Rs. 13,499 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है. इस स्मार्टफ़ोन की खासियत है, इसमें 3GB रैम और एंड्राइड नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम दिय गया है. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Nokia 5 के फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें एल्युमीनियम यूनिबॉडी दी गई है. यह 5.2-इंच की पोलराइज़्ड HD डिस्प्ले से लैस है, जो गोरिल्ला ग्लास के साथ आती है. इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.

इसके साथ ही इसमें 3GB रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128GB तक बढ़ाया जा सकता है. 

इसमें 13MP का रियर और 8MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह 3000mAh की बैटरी भी दी गई है. इस फ़ोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 64-बिट प्रोसेसर दिया गया है.

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo