Nokia 5 और Nokia 6 को जुलाई सेक्योरिटी पैच के साथ मिला नया अपडेट

HIGHLIGHTS

दोनों फोंस के लिए 300MB से बड़ा अपडेट हुआ जारी

OTA के ज़रिए होगा प्राप्त

Nokia 5 और Nokia 6 को जुलाई सेक्योरिटी पैच के साथ मिला नया अपडेट

HMD Global अपना वादा निभाते हुए लगातार आने नोकिया स्मार्टफोंस के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर रहा है। अब कंपनी ने अपने Nokia 5 और Nokia 6 स्मार्टफोंस के लिए नया अपडेट जारी किया है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Nokiamob  की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने दोनों फोंस के लिए 300MB से बड़ा अपडेट जारी किया है। Nokia 5 के लिए आए इस अपडेट का साइज़ 396.1MB है, जबकि Nokia 6 के लिए 335.9MB अपडेट जारी किया गया है। हालांकि, अपडेट में केवल लेटेस्ट सेक्योरिटी पैच को शामिल किया गया है। 

दोनों फोंस को जुलाई 2019 का एंडरोइड सेक्योरिटी पैच मिल रहा है, जो मीडिया फ्रेमवर्क में क्रिटिकल सेक्योरिटी समस्याओं को दूर करता है। 

अपडेट्स को फेज़ मैनर में जारी किया है इसलिए सभी डिवाइसेज़ तक पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा। अपडेट तैयार होने के बाद यूजर को OTA नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। इसके अलावा, यूज़र डिवाइस में सेटिंग्स मेन्यू में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं। अपडेट को इन्स्टाल करने से पहले यूज़र्स को अपना हैंडसेट पूरा चार्ज रखना चाहिए और बेहतर होगा अगर स्टेबल Wi-Fi कनेक्शन का उपयोग करना होगा। 

Nokia 5 के फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें एल्युमीनियम यूनिबॉडी दी गई है। यह 5.2-इंच की पोलराइज़्ड HD डिस्प्ले से लैस है, जो गोरिल्ला ग्लास के साथ आती है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 3GB रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13MP का रियर और 8MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। यह 3000mAh की बैटरी भी दी गई है. इस फ़ोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 64-बिट प्रोसेसर दिया गया है।

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile