मात्र Rs 7,530 में खरीदें नया Nokia 3.2

HIGHLIGHTS

अमेज़न से खरीदें Nokia 3.2

Rs 7,530 की कीमत में मिल रहा है फोन

मात्र Rs 7,530 में खरीदें नया Nokia 3.2

HMD Global इस साल फ़रवरी में अपना नया Nokia 3.2 स्मार्टफोन पेश किया था और मई में इस मोबाइल फ़ोन को Rs 8,990 की कीमत में भारत में लॉन्च किया गया है। इस महीने शुरुआत में कम्पनी ने Nokia 3.2 की कीमतों में कटौती की थी और एक बार फिर डिवाइस को अमेज़न इंडिया पर डिस्काउंट कीमतों में सेल किया जा रहा है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Nokia 3.2 के 2GB रैम वैरिएंट को अमेज़न इंडिया पर Rs 7,530 की कीमत में सेल किया जा रहा है और डिवाइस के 3GB रैम वैरिएंट को Rs 9,800 में सेल किया जा रहा है।

Nokia 3.2 स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Nokia 3.2 स्मार्टफोन में 6.26 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और यह 720 x 1520 पिक्सल का रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है। डिस्प्ले के टॉप पर एक वॉटर ड्रॉप नौच दिया गया है।

यह डिवाइस एंट्री-लेवल स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर से लैस है जिसे एड्रेनो 504 GPU के साथ पेयर किया गया है। स्मार्टफोन को 2GB रैम और 16GB स्टोरेज तथा 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। स्मार्टफोन में एंड्राइड वन डिवाइस के तौर पर उतारा गया है जो एंड्राइड 9 पाई OS पर आधारित है।

जहां तक कैमरा की बात है डिवाइस को 13MP के सिंगल रियर कैमरा के साथ उतारा गया है और सेल्फी के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 4,000mAh की बैटरी मिल रही है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile