एंड्राइड गो फोन Nokia 1 को मिला Android Pie अपडेट

HIGHLIGHTS

कम्पनी ने ट्वीट के ज़रिए दी जानकारी

गो एडिशन पर आधारित है डिवाइस

पिछले साल लॉन्च हुआ था नोकिया 1

एंड्राइड गो फोन Nokia 1 को मिला Android Pie अपडेट

HMD Global ने अपने एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Nokia 1 के लिए एंड्राइड पाई अपडेट का ऐलान कर दिया है। कम्पनी ने मंगलवार को ट्विटर के ज़रिए घोषणा की है कि नोकिया 1 डिवाइस के लिए एंड्राइड पाई अपडेट जारी कर दिया गया है। Nokia 1 एक एंड्राइड गो डिवाइस है जिसे एंड्राइड पाई के गो एडिशन पर अपग्रेड किया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Nokia 1 कम्पनी का एंट्री-लेवल फोन है जिसे पिछले साल एंड्राइड गो एडिशन पर लॉन्च किया गया था। गो आधारित सॉफ्टवेयर स्टॉक एंड्राइड OS का निचला वर्जन होता है जिसे 1GB रैम या उससे कम रैम वाले फोंस के लिए डिज़ाइन किया गया है। गो पर आधारति ऐप्स जैसे गूगल गो, यूट्यूब गो, मैप्स गो और जीमेल गो आदि हलके साइज़ के ऐप्स होते हैं और आपके डिवाइस का कम से कम इंटरनल स्टोरेज ख़त्म करते हैं।

यह स्मार्टफोन 4.50-इंच की डिस्प्ले के साथ आता है, जो 480×854 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। स्मार्टफोन में एक क्वाड-कोर प्रोसेसर मिल रहा है, जो 1.1GHz की क्लॉक स्पीड से लैस है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 1GB की रैम के साथ 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। फोन में फोटोग्राफी के लिए एक 5-मेगापिक्सल का रियर और 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। यह स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी के साथ ड्यूल-सिम और एक अलग से माइक्रोएसडी कार्ड से लैस है। स्मार्टफोन में एक 2150mAh क्षमता की बैटरी भी दी गई है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile