Nokia 1 के लिए भारत में जारी हुआ अप्रैल सिक्योरिटी अपडेट

HIGHLIGHTS

Nokia 1 को इस साल की शुरुआत में MWC 2018 में पेश किया गया था और भारत में इस डिवाइस को हाल ही में लॉन्च किया गया है।

Nokia 1 के लिए भारत में जारी हुआ अप्रैल सिक्योरिटी अपडेट

HMD ग्लोबल अपने वादे को निभाते हुए अपने Nokia ब्रांडेड स्मार्टफोंस के लिए समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर रहा है। लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia 1 के लिए नया अपडेट जारी किया जा चुका है। एंट्री-लेवल Nokia 1 स्मार्टफोन को अप्रैल सिक्योरिटी अपडेट मिलना शुरू हो चुका है। इस अपडेट का साइज़ लगभग 142MB है और यह पूरे सिस्टम स्टेबिलिटी के सुधार पर फोकस करता है। रिपोर्ट के अनुसार भारत और इराक़ में Nokia 1 के लिए यह अपडेट जारी हो चुका है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Nokia 1 को इस साल की शुरुआत में MWC 2018 में पेश किया गया था और भारत में इस डिवाइस को हाल ही में लॉन्च किया गया है। यह एंड्राइड गो एडिशन स्मार्टफोंस में से एक है और इसकी कीमत 5,499 रूपये है। एंड्राइड ओरियो (गो एडिशन) पर चल रहा यह स्मार्टफोन अधिकतम गूगल ऐप्स के हलके वर्जन के लिए उपयुक्त है। एंड्राइड OS का यह वर्जन एंट्री-लेवल स्मार्टफोंस पर यूज़र्स को अच्छा एक्सपीरियंस देता है। Flipkart ऑफर्स: इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट

यह स्मार्टफोन 4.50-इंच की डिस्प्ले के साथ आता है, जो 480×854 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। स्मार्टफोन में एक क्वाड-कोर प्रोसेसर मिल रहा है, जो 1.1GHz की क्लॉक स्पीड से लैस है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 1GB की रैम के साथ 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। फोन में फोटोग्राफी के लिए एक 5-मेगापिक्सल का रियर और 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। यह स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी के साथ ड्यूल-सिम और एक अलग से माइक्रोएसडी कार्ड से लैस है। स्मार्टफोन में एक 2150mAh क्षमता की बैटरी भी दी गई है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

इस स्मार्टफोन को एंड्राइड Go के कई प्रीलोडेड एप्स के साथ लॉन्च किया गया है, जैसे स्मार्टफोन में Gmail, Google Assistant Go, Google Files Go, Google Maps Go, YouTube Go जैसे एप्स पहले से ही मौजूद हैं। यह डिवाइस भारत में रेड और डार्क ब्लू रंगों में लॉन्च किया गया है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo