Samsung Galaxy Note 10 के लॉन्च की डेट आई सामने, 10 अगस्त को हो सकता है लॉन्च, जानिये अभी तक सामने आये लीक्स

Samsung Galaxy Note 10 के लॉन्च की डेट आई सामने, 10 अगस्त को हो सकता है लॉन्च, जानिये अभी तक सामने आये लीक्स

अपनी सैमसंग गैलेक्सी S10 सीरीज को लॉन्च करने के बाद कंपनी अब अपने Samsung Galaxy Note 10 लाइनअप को लॉन्च करने की तैयारी में जुटा है। आपको बता देते हैं कि सैमसंग की ओर से पिछले साल अपनी सैमसंग गैलेक्सी Note 9 सीरीज को अगस्त 9 को लॉन्च किया था। अब नई खबर आ रही है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 सीरीज को 10 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। इसका मतलब है कि कंपनी अपने पिछले साल की परंपरा पर ही काम कर रही है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

वैसे तो उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग की अगली पेशकश Samsung Galaxy Note 10 अगस्त 2019 तक लाया जा सकता है। अपकमिंग Galaxy Note 10 को लेकर कई रूमर्स अबतक सामने आ चुके हैं। उम्मीद है कि डिवाइस को दो मॉडल्स में पेश किया जा सकता है। डिवाइस का एक मॉडल high-end version हो सकता है जो ज़्यादा कीमत में आ सकता है। वहीँ हाल ही में एक रूमर रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy Note 10 डिवाइस की कीमत का खुलासा हुआ है।

आपको बता दें कि कीमत की इस जानकारी को रूसी वेबसाइट Hi-Tech द्वारा साझा किया गया है जिसकी खबर GSMArena से मिली है। Samsung Galaxy Note 10 की कीमत को लेकर आयी इस रिपोर्ट के मुताबिक डिवाइस को लगभग 1,100 और 1,200 डॉलर यानी करीब 76,000 से 83,000 रुपये के बीच में उतारा जा सकता है। कहा जा रहा है कि Galaxy Note 10 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

वैसे अभी तक यह साफ़ नहीं किया गया है कि अपकमिंग गैलेक्सी नोट 10 के किस मॉडल या वैरिएंट की यह कीमत होगी। इसके साथ ही जहां Samsung Galaxy Note 10 के दो मॉडल्स आ सकते हैं, इन्हीं में 5G वैरिएंट भी शामिल हो सकता है। कहा जा  रहा है कि गैलेक्सी S10 सीरीज़ की तुलना में आने वाला यह डिवाइस ज़्यादा छोटे होल-पंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। '

पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy Note 10 को दो अलग स्क्रीन साइज़ में पेश किया जा सकता है। 'प्रो' वैरिएंट में बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। साथ ही इस प्रो मॉडल में 4,500 एमएएच की बैटरी और सस्ते वैरिएंट में 3,400 एमएएच की बैटरी हो सकती है।  Galaxy Note 10 में वर्टिकल रियर कैमरा सेटअप और होल पंच डिस्प्ले भी हो सकता है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile