MWC Shanghai: Oppo ने किया अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक का खुलासा
MWC Shanghai में शोकेस किया नया टेक
आने वाले समय में ओप्पो के फोंस में मिल सकता है अंडर-डिस्प्ले कैमरा
MWC Shanghai के दौरान कई नई घोषणाएं की गई हैं। इसी इवेंट में ओप्पो ने अपने नए अंडर-स्क्रीन कैमरा तकनीक को भी पेश कर दिया था। पिछले हफ्ते, कम्पनी ने एक टीज़र विडियो जारी किया था इसमें फोन का प्रोटोटाइप सेल्फी कैमरा के साथ देखा गया था। इस तरह के कैमरा टेक के बाद नौच, पंच-होल कटआउट या मोटराइज्ड पॉप-अप मैकेनिज्म की आवश्यकता नहीं रहेगी।
Surveyओप्पो द्वारा साझा की गई तस्वीर में डिवाइस का क्लियर प्रोटोटाइप देखा जा सकता है हालांकि इससे डिवाइस के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अंडर-स्क्रीन कैमरा टेक के तहत सेल्फी कैमरा डिस्प्ले के अंदर मिलता है जो डिस्प्ले के अंदर छुपा रहता है।
The algorithms behind our USC technology showcased at #MWC19 include haze removal, HDR and white balance resulting in a bezel-less phone, yet with a selfie camera that rivals current smartphones in the market today. #MoreThanTheSeen pic.twitter.com/yTpWgIMLmA
— OPPO (@oppo) 26 June 2019
Oppo ने यह भी साफ़ कर दिया है कि अंडर स्क्रीन कैमरा तकनीक या USC कस्टमाइज्ड कैमरा मोड्यूल को उपयोग करता है।
इस तरह के कैमरा टेक के बाद सबसे अहम सवाल यह बनता है कि क्या यह कैमरा क्लियर सेल्फी कैप्चर कर पाएगा। Oppo ने कैमरा के ऊपर ट्रांसपेरेंट मटेरियल का उपयोग किया है और पिक्सल को रीडिज़ाइन किया है जिससे कैमरा को फेस लाइट इशू का सामना न करना पड़े।
MWC Shanghai के से पहले Oppo के VP Brian Shen ने कहा था कि नई तकनीक अभी भी अपनी शुरुआती स्टेज में है और अभी एक हाई क्वालिटी की इमेज की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। लेकिन अंडर डिस्प्ले कैमरा अब कोई सपना नहीं रहा है और आने वाले समय में अह्में यह जल्द ओप्पो के फोंस में मिल जाएगा। शाओमी भी इसी तरह के इन डिस्प्ले कैमरा टेक पर काम कर रहा है जिसे इस साल के आखिर में दिखाया जा सकता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile