Motorola One Vision Launch: आज भारत में एंट्री लेगा Motorola One Vision, इवेंट का बनें हिस्सा

HIGHLIGHTS

पंच होल डिस्प्ले के साथ आ सकता है फ़ोन

48 मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरा से हो सकता है लैस

Motorola One Vision Launch: आज भारत में एंट्री लेगा Motorola One Vision, इवेंट का बनें हिस्सा

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला आज अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को भारत में उतारने वाला है। Motorola One Vision को कंपनी आज दोपहर 12 बजे New Delhi में लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स पहले से ही लीक हो चुके हैं। इससे पहले इस स्मार्टफोन को पिछले ही महीने Brazil में उतारा गया था।  हाल ही में इस स्मार्टफोन ने BIS स्टैंडर सर्टिफिकेशन को भारत में पास किया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह डिवाइस पंच होल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है। लॉन्च के बाद Motorola One Vision का सामना मार्किट में पहले से ही मौजूद सैमसंग के लेटेस्ट लॉन्च Samsung Galaxy M40 से हो सकता है।

Motorola One Vision की अनुमानित कीमत

Motorola One Vision को जहाँ पहले ही Brazil, Saudi Arabia,और Thailand में सेल के लिए उतारा जा चुका है वहीँ इसकी कीमत वहां BRL 1,999 यानी लगभग 35,800 रुपए रखी गयी है। वहीँ ग्लोबली डिवाइस का recommended retail price EUR 299 यानी करीब 23,500 रुपए बताया गया है। कहा जा रहा है कि डिवाइस को 25,000 की कीमत में भी लाया जा सकता है। उम्मीद है की भारत में इसकी कीमत इसी के आस-पास दी जा सकती है। Motorola One Vision को Brown और Sapphire Blue कलर में लॉन्च किया जा सकता है।

ऐसे देखें Motorola One Vision LIVE Launch

अगर आप भी Motorola One Vision का लाइव लॉन्च देखना चाहते हैं तो आप इस इवेंट का हिस्सा बड़ी ही आसानी से बन सकते हैं। Motorola One Vision India launch event को आप Flipkart पर स्ट्रीमिंग के ज़रिये देख सकते हैं। ऐसे ही आप YouTube पर भी इस इवेंट को देख सकते हैं।

Motorola One Vision के अनुमानित स्पेक्स

स्मार्टफोन के स्पेक्स की बात करें तो अबतक आयी रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें आपको 6.3-inch full-HD+ (1080×2520 pixels) डिस्प्ले 21:9 CinemaVision aspect ratio के साथ दी जा सकती है। साथ ही यह डिवाइस 2.2GHz octa-core Samsung Exynos 9609 SoC, के साथ 4GB RAM में आ सकता है। फोन के डिस्प्ले में पंच होल कैमरा दिया जा सकता है।

Motorola One Vision के बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल f/1.7 अपर्चर के साथ दिया जा सकता है, वहीँ 5 मेगापिक्सल का एक सेकेंडरी कैमरा भी शामिल हो सकता है।

इसका अपर्चर f/2.2 दिया जा सकता है। कैमरा में dual-LED flash, 8x digital zoom, portrait mode, manual mode, cinemagraph, panorama, active display mode, Auto HDR, फीयर्स हो सकते हैं। इस फ़ोन में आपको 25-megapixel selfie camera f/2.0 aperture lens के साथ मिल सकता है। डिवाइस Android 9.0 Pie ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। फोन में 3,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile