चार कैमरा के साथ आ सकता है Motorola One Pro

HIGHLIGHTS

चार कैमरा होंगे बैक पर

मिलेगी वॉटरड्रॉप नौच डिस्प्ले

चार कैमरा के साथ आ सकता है Motorola One Pro

Motorola ने पिछले कुछ महीनों में अपनी One सीरीज़ के तहत कई फोंस लॉन्च किए हैं। अब आगामी Motorola One Pro स्मार्टफोन का पहला लुक सामने आ गया है। यह मोटोरोला वन स्मार्टफोन सीरीज़ में अगला फोन होने की पूरी संभावना है। इससे पहले हम मोटोरोला के One Vision और One Power स्मार्टफोंस देख चुके हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

एक रेंडर में कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर को देखा गया है जबकि दूसरे में ऐसा नहीं देखा गया है। ऐसा हो सकता है कि डिवाइस में फिजिकल स्कैनर मिले। इसके अलावा फोन को तीन कलर्स में लाया जा सकता है जिसमें डार्क पर्पल, ब्लैक आयर डार्क ब्रोंज़ शामिल हैं। इसके चारों ओर पतले बेज़ेल्स मौजूद है और डिवाइस का चिन अन्य बेज़ेल्स के मुकाबले बड़ा है। 

रियर कैमरा पर बड़ा बंप मिल सकता है और कैमरा सेटअप में एक 48 मेगापिक्सल का सेंसर मिलने की संभावना है। इसके अलावा डुअल-OIS ब्रांडिंग भी देखी जा सकती है जिसका मतलब है कि डिवाइस में दो लेंस ऑप्टिकली स्टेबलाइज्ड मिलेंगे। स्मार्टफोन पर एंड्राइड वन की कोई ब्रांडिंग नहीं देखी गई है जिससे आशा की जा सकती है कि डिवाइस में मोटोरोला का खुद का एंड्राइड वर्जन मिलेगा।

Motorola के इस नए फोन के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। नाम के साथ Pro से हम उम्मीद कर सकते हैं कि डिवाइस में फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशंस मिलेंगी। 

वाया

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile