Moto E5 Plus और Moto Z3 Play स्मार्टफोन को TENAA पर देखा गया

Moto E5 Plus और Moto Z3 Play स्मार्टफोन को TENAA पर देखा गया
HIGHLIGHTS

TENAA पर Motorola के दो नए स्मार्टफोंस को देखा गया है, इसे देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि इन दोनों ही स्मार्ट फोंस को जल्द ही चीन में लॉन्च किया जा सकता है।

TENAA पर Motorola के दो नए स्मार्टफोंस को देखा गया है, इसे देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि इन दोनों ही स्मार्ट फोंस को जल्द ही चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि ऐसा देखा जा रहा है कि यह डिवाइस Motorola Moto Z3 Play और Moto E5 Play को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। 

अब ऐसा सामने आ रहा है कि Moto Z3 Play स्मार्टफोन को चीन में बाजारों में एक बार फिर से कुछ बदले हुए और बेटर स्पेक्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। अगर इस लिस्टिंग पर गौर करें तो आपको बता देते हैं कि ऐसा सामने आ रहा है कि यह डिवाइस स्नेपड्रैगन 636 के स्थान पर स्नेपड्रैगन 660 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसकी बैटरी में भी सुधार देखे जा सकते हैं। इसे देखकर कहा जा सकता है कि ओरिजिनल मॉडल में 3,000mAh क्षमता की बैटरी के अलावा इस चीनी वर्जन में आपको एक 3,300mAh क्षमता की बैटरी मिल सकती है। 

हालाँकि अन्य स्पेक्स के बात करें तो आपको बता देते हैं कि वह वैसे ही रहने वाले हैं, जैसे पहले वाले मॉडल में थे। पिछले डिवाइस में 4GB की रैम के साथ 64GB स्टोरेज थी, और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज आपको मिल रही थी। 

अगर हम Moto E5 Plus स्मार्टफोन की बार करें तो इस डिवाइस को चीन में एक छोटी बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जो 4,850mAh की होने वाली है, हालाँकि इसके ग्लोबल वैरिएंट को 5,000mAh क्षमता की बैटरी के लॉन्च किया गया है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo