जल्द लॉन्च होने वाला है Motorola Edge 70 Pro+..कैमरा का होगा बादशाह
Motorola जल्द इंडिया में अपने नए फोन को लॉन्च करने वाला है।
Motorola Edge 70 Pro+ को इंडिया में 4 जून को लॉन्च किया जाने वाला है।
Motorola Edge 70 Pro+ को सेल के लिए Flipkart पर लाया जाने वाला है।
Motorola जल्द ही अपने एक नए आगामी फोन को लॉन्च करने वाला है, Motorola के इस फोन को कंपनी Motorola Edge 70 Pro+ के तौर पर लॉन्च कर सकती है, इस समय इस फोन की लॉन्च डेट की भी डिटेल्स इंटरनेट पर सामने आ चुकी हैं, इसके अलावा फोन की सेल डिटेल्स भी सरफेस हुई हैं। जानकारी के अनुसार Motorola Edge 70 Pro+ को कंपनी Pro-Level कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्टफोन पहले से ही लॉन्च हो चुके Motorola Edge 70, Motorola Edge 70 Fusion के अलावा Motorola Edge 70 Pro लाइनअप का ही हिस्सा होने वाला है। आइए जानते हैं कि Motorola Edge 70 Pro+ को कब लॉन्च किया जाने वाला है।
SurveyIndia में कब लॉन्च होने वाला है Motorola Edge 70 Pro+
अगर आप जानना चाहते हैं कि Motorola Edge 70 Pro+ को इंडिया के बाजार में कब लॉन्च किया जाने वाला है तो जानकारी के अनुसार इस फोन को इंडिया में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब है कि फोन अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च होगा। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि Motorola Edge 70 Pro+ को इंडिया में Flipkart पर सेल किया जाने वाला है। अभी के लिए लॉन्च ऑफर और अन्य की जानकारी नहीं आई है। हालांकि, हो सकता है कि आने वाले समय में इस फोन को लेकर अन्य जानकारी मिल जाए।
Stunning Inside out✨
— Motorola India (@motorolaindia) May 24, 2026
Introducing the new motorola edge 70 pro+, where luxurious Collections™️ finishes meet flagship experiences inside and out.
Launching 4th June on Flipkart, https://t.co/azcEfy2uaW and leading retail stores.#motorolaIndia #motorolaEdge70ProPlus pic.twitter.com/LIcO0fDKhs
प्रो लेवल कैमरा से होगा लैस
Motorola Edge 70 Pro+ स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रो-लेवल कैमरा होने वाला है। कंपनी पहले ही जानकारी दे चुकी है कि Motorola का यह आगामी फोन एक 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस से लैस होने वाला है। यह कैमरा 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम से लैस होने वाला है। इसी कारण यह फोन अन्य कैमरा फोन्स से कुछ अलग भी हो जाता है। इसके अलावा फोन में एक 50MP का Sony LYT 710 प्राइमेरी सेन्सर भी मिलने वाला है। यह कैमरा OIS से लैस है। इस कैमरा के साथ Motorola के इस फोन की सीधी टक्कर Realme 16 Pro+ से होने वाली है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile