इंतज़ार खत्म! भारत में 10 जून को लॉन्च होगा Motorola Edge 60 स्मार्टफोन, चेक कर लो सम्पूर्ण स्पेक्स
Motorola ने अपने Motorola Edge 60 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है।
Motorola Edge 60 स्मार्टफोन को 10 जून को इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है।
Motorola के इस फोन को ग्लोबल बाजार में अप्रैल के महीने में ही Motorola Edge 60 Pro के साथ लॉन्च कर दिया गया था।
Motorola अपने Motorola Edge 60 स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में 10 जून को लॉन्च करने वाला है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Motorola के इस फोन को अप्रैल के महीने में Motorola Edge 60 Pro के साथ लॉन्च कर दिया गया था। सामने आ रहा है कि भारतीय मॉडल को कुछ अपग्रेडस के साथ लॉन्च किया जाने वाला है।
SurveyMotorola के इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है। हालांकि, ग्लोबल बाजार में फोन को MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया था। इसके अलावा फोन में एक बड़ी 5500mAh की बैटरी भी थी।
यह भी पढ़ें: OnePlus 13s बनाम OnePlus 13R बनाम OnePlus 13: एक ही कंपनी के तीन फोन्स, एक दूसरे से कितने अलग
Motorola Edge 60 स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में सिंगल 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। फोन को दो कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। फोन Gibralter Sea कलर में Nylon जैसी फिनिश पर लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा फोन में आपको Shamrock कलर भी मिलने वाला है। यह मॉडल भी लेदर लाइक फिनिश पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन को Flipkart से और Motorola की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
Motorola Edge 60 के स्पेक्स और फीचर
Motorola के इस फोन में आपको एक 6.67-इंच की 1.5K pOLED डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 10 बिट कलर और 120Hz रिफ्रेश रेट पर आने वाली है। इस डिस्प्ले पर आपको 4500 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलने वाली है। डिस्प्ले पर आपको गोरिला ग्लास 7i का सपोर्ट भी मिलने वाला है।
Motorola के इस फोन को MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह प्रोसेसर 4nm प्रोसेस पर निर्मित है। इसमें Mali G615 MC2 GPU भी मिलने वाला है। फोन में 256GB स्टॉरिज को बढ़ाने के लिए 1TB स्टॉरिज का सपोर्ट अलग से दिया जाने वाला है। इस फोन को एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया जाने वाला है, साथ साथ फोन में डुअल सिम सपोर्ट के अलावा 3 साल का OS और 4 साल का सिक्युरिटी अपडेट मिल सकता है।
Motorola का यह फोन एक ट्रिपल कैमरा से लैस होने वाला है। फोन में एक 50MP का मेन Sony LYTIA 700C सेन्सर OIS के साथ मिल रहा है। फोन में एक 50MP का अल्ट्रावाइड कॅमेरअ भी मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में एक 10MP का 3x Telephoto Lens भी मिलने वाला है। फोन के फ्रन्ट पर आपको एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो आपको फोन में Dolby Atmos, USB Type C Audio के अलावा IP68 और IP69 का सपोर्ट भी मिलने वाला है। फोन को कंपनी अपने अन्य Motorola फोन्स के साथ जैसे ही Military Grade MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन पर लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा फोन में 5500mAh की बैटरी के साथ साथ 68W की TurboPower Fast Charging सपोर्ट भी मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: Panchayat Season 4 की रिलीज में बचा है कुछ समय, नहीं कट रही इंतज़ार की घड़ियाँ तो देख लो ये 3 वेब सीरीज
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile