Amazon GIF Sale से पहले Motorola के इन फोन्स पर तगड़ी डील, मिल रहे छप्परफाड़ डिस्काउंट ऑफर्स!
Motorola स्मार्टफोन्स पर Amazon पर मिल रहे हैं शानदार ऑफर्स।
12,900 रुपये से शुरू होती है इस लिस्ट में शामिल फोन्स की कीमत।
7,100mAh तक की बैटरी और 50MP तक का कैमरा मिलता है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं अमेज़न पर 9 अक्टूबर से ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल शुरू होने वाली है। मीठी मीठी ठंड और फेस्टिव सीज़न बहुत सारी डील्स और सेल्स की बौछार भी लेकर आती है। अभी तो सेल शुरू हुई भी नहीं है कि अमेज़न पर मोबाइल फ़ोन्स कौड़ियों के भाव बिकना शुरू हो गए हैं। अगर आप भी कोई अच्छी परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी और शानदार कैमरे वाला फ़ोन लेना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को ज़रा विस्तार से पढ़िएगा। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मोटोरोला स्मार्टफोन्स के 5 बेस्ट ऑप्शंस जिन्हें आप इस दिवाली अपने लिए खरीद सकते हैं। अमेज़न इन स्मार्टफोन्स पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ ही दमदार बैंक ऑफर्स भी दे रहा है। इन स्मार्टफोन्स के स्पेक्स और फीचर्स से लेकर प्रभावी कीमत से जुड़ी सारी जानकारियां पाने के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहिये।
SurveyMotorola Edge 60 Fusion
हमारी इस लिस्ट का सबसे पहला फ़ोन Motorola Edge 60 Fusion है। यह फ़ोन अमेज़न पर महज़ 28,805 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। हलांकि मोटो कि आधिकारिक वेबसाइट पर इस फ़ोन की कीमत 29,999 रुपये लिस्टेड है। अगर बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें आपको 1220 x 2712 रेज़ोल्यूशन वाली 6.75 इनचेस की डिस्प्ले मिलती है साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, USB और Wi-Fi का सपोर्ट मिलता है। यह फ़ोन 5,200mAh की बैटरी से लैस है जिसका चार्ज टाइम 2 घंटे है। कैमरे की बात की जाए तो इस फ़ोन के पीछे 50MP का रियर कैमरा मिलता है, वहीं वीडियो कालिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
अगर आप इस फ़ोन का भुगतान SBI क्रेडिट कार्ड हैं तो अमेज़न आपको 1,250 रुपये अतिरिक्त की छूट देगा। वहीं नो-कॉस्ट EMI से आप इस फ़ोन पर 750 रुपये बचत भी कर सकते हैं। अमेज़न इस फ़ोन की खरीद पर 864 रुपये का कैशबैक भी ऑफर कर रहा है। वहीं पुराने फ़ोन के एक्सचेंज पर आप इस फ़ोन को सिर्फ 27,200 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। हालांकि इस ऑफर का सारा लाभ पुराने फ़ोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करता है।
Motorola Edge 70 Fusion
लिस्ट का हमारा अगला फ़ोन मोटो का Motorola Edge 70 Fusion है। अगर आप कम कीमत में दमदर फ़ोन खरीदना चाहते हैं तो ये फ़ोन आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यह फ़ोन अमेज़न पर महज़ 29,399 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। हलांकि मोटो कि आधिकारिक वेबसाइट पर इस फ़ोन की कीमत 30,999 रुपये लिस्टेड है। अगर बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें आपको 2772 x 1272 रेज़ोल्यूशन और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करने वाली 6.8 इंच कि डिस्प्ले मिलती है साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल सिम, ब्लूटूथ, USB और Wi-Fi का सपोर्ट मिलता है। यह फ़ोन 7,000mAh की विशाल बैटरी से लैस है। प्रोसेसिंग के लिए फ़ोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रगन जेन 7 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात की जाए तो इस फ़ोन के पीछे 50MP का रियर कैमरा मिलता है, वहीं वीडियो कालिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। यह फ़ोन 4k वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।
अगर आप इस फ़ोन का भुगतान SBI क्रेडिट कार्ड हैं तो अमेज़न आपको 1,200 रुपये की अतिरिक्त की छूट देगा। वहीं नो-कॉस्ट EMI से आप इस फ़ोन पर 766 रुपये बचत भी कर सकते हैं। अमेज़न इस फ़ोन की खरीद पर 881 रुपये का कैशबैक भी ऑफर कर रहा है। वहीं पुराने फ़ोन के एक्सचेंज पर आप इस फ़ोन को सिर्फ 27,050 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। हालांकि इस ऑफर का सारा लाभ पुराने फ़ोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करता है।
Moto G37 Power 5G
Moto g37 Power 5G अमेज़न पर महज़ 15,817 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। हलांकि मोटो कि आधिकारिक वेबसाइट पर इस फ़ोन की कीमत 19,999 रुपये लिस्टेड है। अगर बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें आपको 120 Hz का रेफेर्श रेट सपोर्ट करने वाली 6.75 इंच कि डिस्प्ले मिलती है। यह फ़ोन 7,000mAh की विशाल बैटरी से लैस है जो 30W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। प्रोसेसिंग के लिए फ़ोन में मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 6400 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात की जाए तो इस फ़ोन के पीछे 50MP का रियर कैमरा मिलता है।
अगर आप इस फ़ोन का भुगतान Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से हैं तो अमेज़न आपको 1250 रुपये की अतिरिक्त की छूट देगा। वहीं नो-कॉस्ट EMI से आप इस फ़ोन पर 412 रुपये बचत भी कर सकते हैं। अमेज़न इस फ़ोन की खरीद पर 474 रुपये का कैशबैक भी ऑफर कर रहा है। वहीं पुराने फ़ोन के एक्सचेंज पर आप इस फ़ोन को सिर्फ 15,000 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। हालांकि इस ऑफर का सारा लाभ पुराने फ़ोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करता है।
Motorola G06 Power
Motorola G06 Power अमेज़न पर महज़ 12,900 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। हलांकि मोटो कि आधिकारिक वेबसाइट पर इस फ़ोन की कीमत 15,299 रुपये लिस्टेड है। अगर बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें आपको 120 Hz का रेफेर्श रेट और 720*5160 रज़ोल्यूशन सपोर्ट करने वाली 6.88 इंच कि डिस्प्ले मिलती है। यह फ़ोन 5,000mAh की विशाल बैटरी से लैस है। कैमरे की बात की जाए तो इस फ़ोन के पीछे 50MP का रियर कैमरा मिलता है, वहीं वीडियो कालिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
इस फ़ोन पर नो-कॉस्ट EMI से आप 336 रुपये कि बचत कर सकते हैं। अमेज़न इस फ़ोन की खरीद पर 387 रुपये का कैशबैक भी ऑफर कर रहा है। वहीं पुराने फ़ोन के एक्सचेंज पर आप इस फ़ोन को सिर्फ 12,250 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। हालांकि इस ऑफर का सारा लाभ पुराने फ़ोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करता है।
Moto Edge 70 Max
लिस्ट का हमारा आखिरी फ़ोन मोटो का Moto Edge 70 Max है। अगर आप कम कीमत में दमदर फ़ोन खरीदना चाहते हैं तो ये फ़ोन आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यह फ़ोन अमेज़न पर महज़ 53,748 रुपये की कीमत में लिस्टेड है। हलांकि मोटो कि आधिकारिक वेबसाइट पर इस फ़ोन की कीमत 54,999 रुपये लिस्टेड है। अगर बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें आपको 144Hz के रिफ्रेश रेट, 1440 x 3168 रेज़ोल्यूशन और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करने वाली 6.8 इंच कि डिस्प्ले मिलती है। यह फ़ोन 7,100mAh की विशाल बैटरी से लैस है जिसका चार्ज टाइम 1.5 घंटे है। कैमरे की बात की जाए तो इस फ़ोन के पीछे 50MP का रियर कैमरा मिलता है, वहीं वीडियो कालिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
इस फ़ोन पर नो-कॉस्ट EMI से आप 1401 रुपये कि बचत कर सकते हैं। अमेज़न इस फ़ोन की खरीद पर 1612 रुपये का कैशबैक भी ऑफर कर रहा है। वहीं पुराने फ़ोन के एक्सचेंज पर आप इस फ़ोन को सिर्फ 44,000 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। हालांकि इस ऑफर का सारा लाभ पुराने फ़ोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करता है।
यह भी पढ़ें: Amazon GIF 2026 की Early Deals शुरू! मोबाइल से टीवी तक, इन प्रोडक्ट्स पर भर-भर कर मिल रहा डिस्काउंट
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
