गीकबेंच पर एंड्राइड ओरियो के साथ दिखा Moto G5

HIGHLIGHTS

गीकबेंच पर Moto G5 स्मार्टफोन को एंड्राइड 8.1 ओरियो के साथ देखा गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि इस डिवाइस को जल्द ही नया अपडेट मिलने वाला है।

गीकबेंच पर एंड्राइड ओरियो के साथ दिखा Moto G5

अधिकतर यूज़र्स को लगता है कि Motorola फोन्स एंड्राइड के स्टॉक वर्जन पर काम करते हैं इसलिए इन्हें तेज़ी से अपडेट मिलते रहेंगे लेकिन Moto G5 के साथ ऐसा नहीं है। अभी तक यह डिवाइस एंड्राइड 7.1 नौगट पर ही काम करता है लेकिन उम्मीद है कि जल्द इस डिवाइस को नया एंड्राइड अपडेट मिलेगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

गीकबेंच पर Moto G5 स्मार्टफोन को एंड्राइड 8.1 ओरियो के साथ देखा गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि इस डिवाइस को जल्द ही नया अपडेट मिलने वाला है। अच्छी बात यह है कि यह अपडेट एंड्राइड 8.0 न होकर एंड्राइड 8.1 होगा।

इस स्मार्टफोन में 5-इंच की फुल HD IPS LCD डिस्प्ले मौजूद है। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 से लैस है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 441ppi है। यह 1.4GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर से लैस है इसमें 3G की रैम भी दी गई है।

Moto G5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा PDAF, f/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है। रियर कैमरा के साथ डुअल LED फ़्लैश भी दी गई है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। यह 32GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस है, जिसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह 4G VoLTE, वाई-फाई, GPS, A-GPS, ब्लूटूथ, माइक्रो USB  और 3.5 mm हेडफ़ोन जैक से लैस है। इसमें 2800mAh की बैटरी भी दी गई है। इसका वजन 144.5 ग्राम है।

वाया

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo