लॉन्च से पहले स्क्रीनशॉट्स से हुआ MIUI 10 का खुलासा, होगा एंड्राइड P के समान

लॉन्च से पहले स्क्रीनशॉट्स से हुआ MIUI 10 का खुलासा, होगा एंड्राइड P के समान
HIGHLIGHTS

लॉन्च से कुछ दिन पहले ही कुछ स्क्रीनशॉट्स सामने आए थे जिससे सेटिंग्स मेनू और क्विक टॉगल सेक्शन का पता चलता है और साथ ही आगामी यूज़र इंटरफेस के नोटिफिकेशन मेनू और मल्टी-टास्किंग सेक्शन का भी खुलासा होता है।

Xiaomi Mi 8 सीरीज़ और Mi Band 3 के अलावा Xiaomi 31 मई को आयोजित होने वाले इवेंट में नए सुधारों के साथ MIUI 10 पेश कर सकता है। याद दिला दें, Xiaomi के VP Wang Xiang ने आधिकारिक पोस्टर द्वारा Mi Band 3 के लॉन्च की पुष्टि की थी। लॉन्च से कुछ दिन पहले ही कुछ स्क्रीनशॉट्स सामने आए थे जिससे सेटिंग्स मेनू और क्विक टॉगल सेक्शन का पता चलता है और साथ ही आगामी यूज़र इंटरफेस के नोटिफिकेशन मेनू और मल्टी-टास्किंग सेक्शन का भी खुलासा होता है। TechnoCodex द्वारा ये स्क्रीनशॉट्स पब्लिश किए गए हैं और ग्राफिक रिन्यूअल के अलावा यह दिलचस्प फीचर्स को भी ज़ाहिर करते हैं।

MIUI 10 की बात करें तो यह काफी हद तक एंड्राइड P के समान है। यह लेटेस्ट एंड्राइड की तरह वाइट और ब्लू डिज़ाइन के साथ आता है और यह एक शॉर्टकट विकल्प ऑफर करता है जिससे आपको अधिक उपयोग होने वाले ऐप्स का पता चलता है और बेहतर यूज़र्स एक्सपीरियंस मिलता है। इसके अलावा एक स्क्रीनशॉट से गैलरी ऐप का प्रीव्यू भी दिखाई देता है जो हालिया समय में ली गईं तस्वीरों में से मिनिएचर को दिखाता है।

इसके अलवा MIUI 10 और एंड्राइड P में समान फुल टच जेस्चर कण्ट्रोल मिलता है। केवल स्टैण्डर्ड यूज़र इंटरफेस को ही नहीं रीन्यू किया गया है बल्कि कण्ट्रोल सेण्टर, लॉक स्क्रीन और वेदर विजेट को भी नया अपडेट दिया गया है।

अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि Mi 8 और Mi 8 SE में MIUI 10 प्रीइंस्टाल्ड आएगा या नहीं। लेकिन एक लिस्ट से खुलासा होता है कि किन डिवाइसेज को MIUI 10 पर अपडेट किया जाएगा। इस लिस्ट में Mi6, Mi5, Mi 5s, Mi 5s Plus, Mi4, Mi3, Mi 4S, Mi 4c, Mi Mix, Mi Mix 2, Redmi Y1, Redmi Y1 Lite, Mi Note 2, Mi Note 3, Redmi Note 3, Redmi Note 3 Pro, Redmi Note 4, Redmi Note 4X, Redmi 5A, Redmi Note 5A, Mi 5X, Mi Max, Mi Max 2, Redmi 4, Redmi 4X, Redmi 4A, Redmi 3, Redmi 3S, Redmi 3S Prime, Redmi Pro, Redmi 3X, Mi Pad 3, Redmi Note 5 Pro, Redmi S2, Mi 6X और Mi Mix 2S शामिल हैं।

वाया

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo