4GB रैम और डुअल कैमरा से लैस शाओमी की इस लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन पर मिल रहा है बहुत ही भारी डिस्काउंट

HIGHLIGHTS

फ्लिपकार्ट के डिस्काउंट के अलावा SBI क्रेडिट कार्ड से यह फोन खरीदने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है.

4GB रैम और डुअल कैमरा से लैस शाओमी की इस लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन पर मिल रहा है बहुत ही भारी डिस्काउंट

शाओमी के कुछ समय पहले लॉन्च हुए फोन पर फ्लिपकार्ट छूट दे रहा है और साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. वैसे तो इस स्मार्टफोन की कीमत Rs 14,999 है लेकिन फ्लिपकार्ट के आज के ऑफर के बाद आप इसे Rs 12,999 की कीमत में खरीद सकते हैं. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Xiaomi Mi A1 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है. यह 4GB की रैम से भी लैस है. साथ ही इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है.इसमें 5.5-इंच की डिस्प्ले मौजूद है. यह डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ आता है. इसमें रियर हिस्से पर एक फिंगर प्रिंट सेंसर भी मौजूद है. 

Xiaomi Mi A1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. दोनों ही कैमरे 12MP के हैं. एक टेलीफ़ोटो लेंस है और दूसरा वाइड-एंगल लेंस है. साथ ही इस फ़ोन के साथ अनलिमिटेड फोटो स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल रहा है.

Enjoying writing since 2017... View Full Profile