Realme X के भारत लॉन्च को लेकर Madhav Sheth का ट्वीट आया सामने

HIGHLIGHTS

Realme X आता है pop-up selfie camera के साथ

Realme X आता है pop-up selfie camera के साथ

Realme X के भारत लॉन्च को लेकर Madhav Sheth का ट्वीट आया सामने

जहां Realme चीन के बाद अब भारत में भी अपने Realme X को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है वहीँ हाल ही में इस लॉन्च को लेकर एक आधिकारिक ट्वीट सामने आया है। कंपनी के सीईओ Madhav Sheth ने Realme X के बारे में ट्वीट किया है।  उन्होंने इस बात का संकेत दिया है कि जल्द ही भारतीय मार्केट में Realme X Naoto Fukasawa कलेक्शन को भी लाया जाएगा। एक खास बात यह भी है कि कंपनी सीईओ ने अपने ट्विटर अकाउंट में अपने नाम को बदलकर “Madhav X” कर दिया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme X की भारत में कीमत (अनुमानित)

रियलमी के CEO माधव सेठ ने ट्विटर पर  बात का खुलासा कर चुके हैं कि भारत में लॉन्च होने वाला Realme X वैरिएंट चीनी वैरिएंट की तुलना में स्पेक्स के मामले में अलग होगा। अभी यह भी साफ़ नहीं हुआ है कि ये दोनों वैरिएंट्स एक दूसरे से किस तरह अलग होंगे। Sheth ने यह भी बताया कि Realme X की भारतीय कीमत Rs 18,000 के करीब होगी।

Realme X स्पेसिफिकेशन

Realme X में 6.5 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जो कि सैमसंग की AMOLED फुल स्क्रीन डिस्प्ले है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.2 प्रतिशत है और इसे 5th जनरेशन गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह स्मार्टफोन 2.2 GHz ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट द्वारा संचालित है।

ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो कि Sony IMX586 का 48 मेगापिक्सल का कैमरा है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है जिसे LED फ़्लैश के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन की खासियत इसका पॉप-अप सेल्फी कैमरा है जिसमें 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है। इसके अलावा, Realme X एंड्राइड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.0 UI पर काम करता है और स्मार्टफोन में 3765mAh की बैटरी दी गई है जो VOOC 3.0 सपोर्ट करती है।

स्मार्टफोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है। स्माटफ़ोन के ये स्पेक्स तो चीनी यूज़र्स के लिए हैं लेकिन यह भी हो सकता है कि कंपनी डिवाइस को भारत में अलग स्पेक्स के साथ पेश करे।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile