LG W Series 26 जून को हो सकती है लॉन्च, Amazon India पर किया जाने वाला है सेल

LG W Series 26 जून को हो सकती है लॉन्च, Amazon India पर किया जाने वाला है सेल

LG अपनी LG W series को 26 जून को भारत में लाने वाली है. आपको बता देते हैं कि इस लॉन्च के लिए कंपनी ने मीडिया को इनवाईट भी देना शुरू कर दिया है. इस सीरीज का लॉन्च इवेंट दिल्ली में होने जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि इसी इवेंट के दौरान कंपनी की ओर से उसकी पहली W सीरीज लॉन्च की जाने वाली है. इस सीरीज के पहले फोन के तौर पर LG W10 को देखा जा रहा है, ऐसा माना जा रहा है कि इस सीरीज में कई अन्य फोंस को भी लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि कुछ समय से LG W10 को लेकर काफी कुछ सामने आया है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि LG अपनी W सीरीज को लॉन्च करने के साथ ही Xiaomi, Samsung, Realme आदि कंपनियों को कड़ी टक्कर देने वाली है. आपको बता देते हैं कि यह सीरीज एंट्री-लेवल और मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी अच्छी पकड़ बना सकती है, हालाँकि अभी देखना होगा कि इस सीरीज को आखिर किस कीमत में लॉन्च किया जाता है. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

LG W Series को लेकर आया काफी कुछ

ऐसा हम सभी पहले से ही जानते हैं कि LG की इस सीरीज को अमेज़न इंडिया के माध्यम से सेल किया जाने वाला है. इसके अलावा इस अपने लॉन्च के साथ ही कंपनी काफी समय के बाद स्मार्टफोन बाजार में अपने कदम रखने वाली है. इस मोबाइल फोन में अमेज़न इंडिया के माध्यम से पहले ही सामने आ चुका है कि इस सीरीज के मोबाइल फोंस में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आपको मिलने वाला है. इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस कैमरा के साथ कंपनी की ओर से AI क्षमता को भी इस्तेमाल में लिया जाने वाला है. 

हालाँकि अभी तक LG की ओर से इस कैमरा को लेकर पूरी और सटीक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन इतना जरुर है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलने वाला है. इसके अलावा एक स्टैण्डर्ड कैमरा के साथ आपको एक डेप्थ कैमरा भी मिलने वाला है. 

हालाँकि मात्र कैमरा ही इस मोबाइल फोन का अच्छा या खास नहीं होने वाला है. इस मोबाइल फोन को कई अलग अलग रंगों में भी उपलब्ध कराया जाने वाला है, जो ब्लैक, ग्रीन और ग्रेडिएंट फिनिश में आपको नजर आने वाले हैं. इसके अलावा फोन में आपको एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने वाला है. साथ ही इस मोबाइल फोन को कंपनी की ओर से सब- Rs 15,000 के सेगमेंट में लाने की चर्चा चल रही है लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि आखिर किस कीमत में यह मोबाइल फोन लॉन्च किया जाने वाला है.

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile