3,500 mAh की बैटरी से लैस LG Stylo 5 हुआ लॉन्च
LG Stylo 5 हुआ लॉन्च
कीमत लगभग Rs 15,900
LG ने नया स्टाइलस-टोटिंग फोन LG Stylo 5 लॉन्च कर दिया है। लेटेस्ट Stylo सीरीज़ फोन ने पिछले साल जून में लॉन्च हुए LG Stylo 4 की जगह ली है। जहां तक हार्डवेयर की बात है, LG Stylo 5 में ख़ास नया अपग्रेड देखने को नहीं मिला है क्योंकि इसमें पिछले साल जैसा ही कैमरा हार्डवेयर, उसी साइज़ की डिस्प्ले और रेज़ोल्यूशन को रखा गया है।
SurveyLG Stylo 5 की कीमत
LG Stylo 5 की कीमत $229.99 (लगभग Rs 15,900) रखी गई है और अभी इस डिवाइस को US स्थित क्रिकेट द्वारा ही खरीदा जा सकता है। फोन को खरीदने के लिए क्रिकेट सब्सक्राइबर्स को $30 (लगभग Rs 2,000) या उससे अधिक का मासिक रिचार्ज करना होगा जो अपग्रेड फी से अलग है। अभी फोन को केवल US में Cricket के साथ साझेदारी कर पेश किया गया है। LG के इस फोन को ब्लोंड रोज़ और प्लैटिनम ग्रे के कलर में पेश किया गया है।
LG Stylo 5 स्पेसिफिकेशंस
LG Stylo 5 एंड्राइड 9 पाई पर काम करता है और फोन में 6.2 इंच की फुल HD+ फुल विज़न डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080×2160 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन ओक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसकी स्पीड 1.8GHz पर क्लोक्ड है। हालांकि, अभी कम्पनी ने खुलासा नहीं किया है कि फोन को मीडियाटेक का SoC पॉवर देगा या क्वालकॉम का प्रोसेसर इसमें शामिल किया जाएगा।
कैमरा की बात करें तो LG Stylo 5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और फोन के फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो SD कार्ड द्वारा 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कनेक्टिविटी क लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। LG Stylo 5 को M3 और T3 रेटिंग दी गई है और फोन में 3,500 mAh की बैटरी दी गई है।
LG Stylo 5 में स्टाइलस-सेंट्रिक फीचर्स और ऐप्स दिए गए हैं जिसमें पॉप मेमो, क्विकमेमो+, ड्रा चैट, कलरिंग बुक, पॉप लेस और पेन कीपर आदि शामिल हैं। इसके अलावा, कैमरा की बात करें तो डिवाइस में गूगल लेंस इंटीग्रेशन, पोर्ट्रेट मोड, जेस्चर शॉट, सेल्फी लाइट और ऑटो शॉट शामिल हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile