Lenovo K10 Plus मोबाइल फोन बड़ी बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च, जानिये स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

HIGHLIGHTS

Lenovo K10 Plus मोबाइल फोन बड़ी बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च

Lenovo ने इस बात की भी घोषणा की है कि इस मोबाइल फोन को उसने मात्र एक ही वैरिएंट यानी एक ही रैम और एक ही स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है

इस मोबाइल फोन को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आपको यह फ्लिप्कार्ट पर मिलेगा

Lenovo K10 Plus मोबाइल फोन बड़ी बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च, जानिये स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी यानी Lenovo की ओर से भारत में एक नए मोबाइल फोन के तौर पर अपना लेटेस्ट बजट-रेंज मोबाइल फोन Lenovo K10 Plus लॉन्च कर दिया है, इस मोबाइल फोन की कीमत Rs 10,999 है, इस मोबाइल फोन को 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने ऐसा भी कहा है कि इस मोबाइल फोन को मात्र एक ही रैम और एक ही स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया जाने वाला है। अगर आप इस मोबाइल फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके लिए Flipkart पर जाना होगा। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Lenovo K10 Plus के स्पेसिफिकेशन्स 

अगर इस स्मार्टफोन की कीमत पर नजर डाली जाए तो इस मोबाइल फोन को जिस कीमत में लॉन्च किया गया है, उसके द्वारा यह Xiaomi, Realme, और अन्य कई कंपनी के मोबाइल फोंस को कड़ी टक्कर देने वाला है। अगर हम Flipkart के लैंडिंग पेज की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को एक 6.22- इंच की IPS LCD स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। यह एक FHD+ स्क्रीन है जो 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो सपोर्ट के साथ आई है। इसके अलावा मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 632 चिपसेट भी मिल रहा है, यह एक ओक्टा-कोर CPU है, जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज से सुसज्जित किया गया है। 

Lenovo K10 Plus मोबाइल फोन में आपको एक माइक्रो-एसडी कार्ड सपोर्ट भी मिल रहा है, जिसके द्वारा आप अपने फोन की स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं। फोन एंड्राइड  9 Pie पर लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी दिया गया है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 13MP का प्राइमरी सेटअप मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल रहा है, इसके साथ ही फोन में एक 5MP का डेप्थ सेंसर भी मौजूद है। फोन में एक 16MP का फ्रंट कैमरा सेटअप भी मिल रहा है।

इस मोबाइल फोन में आपको एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मील रहा है, साथ ही फोन में आपको एक बड़ी बैटरी भी मिल रही है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 4050mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो कंपनी की ओर से 18W के फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट से लैस है। 

फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile