Mi Mix 3 की लीक हुई तस्वीर में दिखा वर्टीकली अलाइन डुअल रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर
लीक हुई तस्वीर में Mi Mix 3 के बैक पैनल पर iPhone X की तरह वर्टीकली अलाइन डुअल कैमरा और एक फिंगरप्रिंट सेंसर देखा गया है.
पहला Xiaomi Mi Mix स्मार्टफोन 2016 में बेज़ेल-लेस ट्रेंड की शुरुआत के साथ लॉन्च हुआ था. Mi Mix 2 के डिज़ाइन को निखारते हुए कंपनी ने इसे और भी कॉम्पैक्ट बनाया. अब लीक हुई तस्वीरों के अनुसार Mi Mix 3 पिछले फोंस से और एक कदम आगे जा रहा है, यह फोन वर्टीकल डुअल रियर कैमरा सेटअप एक साथ आएगा.
Surveyअगर डिवाइस के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट कटआउट और शाओमी का लोगो न हो तो Mi Mix 3 और iPhone X में धोखा हो सकता है. Mi Mix 3 स्मार्टफोन सेरामिक मटेरियल का बना हो सकता है और इसमें एज-टू-एज डिस्प्ले मौजूद हो सकती है.
Concept Leaks द्वारा लीक हुई तस्वीर काफी शुरुआती है और यह बहुत से लीक्स में से एक हो सकती है जिससे पता चलता है कि कंपनी Mi Mix पर काम कर रही है. चीन की कंपनी ने पहले ही Mi 5s Plus में वर्टीकली अलाइन डुअल कैमरा पेश कर चुकी है. शाओमी के को फाउंडर Lei Jung की घोषणा के अनुसार Mi Mix 3 क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 SoC से लैस होगा.
इसके अलावा, अभी हम Mi Mix 3 के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं जानते हैं.
Enjoying writing since 2017... View Full Profile

