3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च हुआ ये बेहद ही सस्ता स्मार्टफ़ोन, कीमत Rs. 5,999

HIGHLIGHTS

इस फोन में मीडियाटेक MTK6737 चिपसेट के साथ 3 GB रैम और 32 GB का इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए अतिरिक्त 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है.

3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च हुआ ये बेहद ही सस्ता स्मार्टफ़ोन, कीमत Rs.  5,999

घरेलू दूरसंचार कंपनी ऑप्टिमस समूह के ब्रांड Kult ने सोमवार को किफायती स्मार्टफोन 'Ambition' बाजार में 5,999 रुपये में उतारा. इस डिवाइस में पांच इंच का ऑन-सेल HD IPS डिस्प्ले है. यह अमेजन डॉट इन पर 11 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Kult के निदेशक (नए उत्पाद विकास) नीतेश गुप्ता ने एक बयान में कहा, "Kult Ambition युवाओं की जरूरतों के लिए सबसे उपयुक्त है, जो चौबीस घंटे डिजिटल दुनिया से जुड़े रहते हैं. वे अपनी सभी मनोरंजन और सूचना संबंधी जरूरतें इस फोन से पूरी कर सकेंगे."

इस फोन में मीडियाटेक MTK6737 चिपसेट के साथ 3 GB रैम और 32 GB का इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए अतिरिक्त 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है. 

इसका पिछला कैमरा 13 मेगापिक्सल (ऑटो फोकस) का है तथा सेल्फी कैमरा पांच मेगापिक्सल का है. दोनों कैमरे फ्लैश के साथ हैं. 

यह डिवाइस एंड्रायड नूगा 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) पर आधारित है. 

Indo-Asian News Service View Full Profile