इस देसी कंपनी ने लॉन्च किया अपना जबड़ फोन…मिलेगा मात्र 1,499 रुपये में

HIGHLIGHTS

Itel ने अपने नए itel Care Feature Phone को लॉन्च कर दिया है।

इस फीचर फोन को खासतौर पर सीनियर सिटिज़न्स के लिए डिजाइन किया गया है।

itel Care Feature Phone की कीमत मात्र 1,499 रुपये है।

किफायती मोबाइल बाजार में इंडिया के बाजार में एक जाना माना नाम itel है। कंपनी अपने फीचर फोन्स के लिए बेहद प्रसिद्द है और समय समय पर अपने ग्राहकों के लिए नए नए फीचर फोन्स को लेकर आती रहती है। एक नए फोन के साथ कंपनी फिर से आई है। कंपनी ने इस बार अपना नया फोन बुजुर्गों की रोजमर्रा की संचार जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है। itel Care को कंपनी एक सस्ते फोन के तौर पर लेकर आई है। असल में, अक्सर सीनियर सिटिजन्स को आधुनिक स्मार्टफोन्स या छोटे बटनों वाले सामान्य कीपैड फोन्स चलाने में आंखों की कमजोरी, कम सुनाई देने और जटिल सेटिंग्स के कारण भारी परेशानी होती है। आईटेल ने इसी समस्या का समाधान करते हुए एक्सेसिबिलिटी-फोकस्ड हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर चेंज के साथ इस फोन को लॉन्च किया है।

फोन में मिलता है ये खास फीचर

सुरक्षा के मद्देनजर फोन के बैक पैनल पर एक लाल रंग का डेडिकेटेड SOS बटन दिया गया है। इस बटन का इस्तेमाल किसी भी आपात स्थिति या तबीयत बिगड़ने पर किया जा सकता है, इस बटन को महज दो सेकंड तक दबाकर रखने से पहले से सेट किए गए 5 परिजनों या इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को तुरंत अलर्ट मैसेज भेज देता है। इसके तुरंत बाद फोन अपने आप प्राइमरी कॉन्टैक्ट को प्राथमिकता देते हुए बारी-बारी से इन नंबरों पर ऑटोमैटिक वॉयस कॉलिंग शुरू कर देता है।

वॉयस मेन्यू और मैसेज पढ़कर सुनाएगा ‘King Voice’

जिन बुजुर्गों को पढ़ने-लिखने में दिक्कत आती है या जिनकी आंखों की रोशनी कमजोर है, उनके लिए फोन में King Voice नाम का इन-बिल्ट वॉयस असिस्टेंट दिया गया है। यह स्मार्ट टूल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में फोन का मेन्यू, आने वाले टेक्स्ट मैसेज (SMS) और इनकमिंग कॉल करने वाले का नाम/नंबर बोलकर पढ़कर सुनाता है।

डिस्प्ले और अन्य फीचर्स

फोन के फ्रंट में 2.0-इंच का मैग्नीफाइड स्क्रीन दी गई है, जिसे बड़े-बड़े इंटरफेस आइकन्स और ओवरसाइज़्ड कीपैड बटन्स के साथ पेयर किया गया है ताकि गलत बटन दबने की गुंजाइश न रहे। इसकी 500-एंट्री वाली फोनबुक में कॉन्टेक्ट्स के साथ उनकी तस्वीर (Photo Contacts) लगाने की सुविधा भी मिलती है, जिससे बुजुर्ग चेहरे को पहचानकर आसानी से कॉल मिला सकते हैं। यह सिस्टम 10 भारतीय भाषाओं के यूआई और 22 भाषाओं की रीडिंग को सपोर्ट करता है।

लाउड बॉक्स स्पीकर, AI नॉइज रिडक्शन और USB Type-C

बुजुर्गों को सुनने की सामान्य समस्या को दूर करने के लिए itel Care में एक बड़ा 2030 बॉक्स स्पीकर और डेडिकेटेड ऑडियो पावर एम्पलीफायर लगाया गया है। इसके साथ ही बैकग्राउंड के शोरगुल को दबाने के लिए इसमें AI-संचालित एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसलेशन (AI ENC) तकनीक दी गई है, जिससे ट्रैफिक या भीड़भाड़ में भी कॉल पर आवाज एकदम साफ सुनाई देती है।

बैटरी क्षमता और हार्डवेयर

फोन को पावर देने के लिए इसमें 1,150mAh की लॉन्ग-लास्टिंग बैटरी मिलती है। सबसे खास बात यह है कि पुराने माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के झंझट को खत्म करते हुए इसमें आधुनिक USB Type-C पोर्ट दिया गया है, जिससे बुजुर्ग किसी भी तरफ से चार्जिंग केबल को आसानी से प्लग-इन कर सकते हैं। हार्डवेयर यूटिलिटीज की बात करें तो फोन में साइड-स्विच से सीधे ऑन होने वाली डुअल एलईडी टॉर्च, रियर वीजीए कैमरा, रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाला वायरलेस एफएम रेडियो, 3.5mm हेडफोन जैक और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शामिल है।

इंडिया प्राइस की सम्पूर्ण डिटेल्स

itel Care को भारतीय बाजार में मात्र 1,499 रुपये की किफायती कीमत पर लॉन्च किया गया है। ग्राहक इसे ब्लैक, डार्क ग्रीन और ब्लू जैसे तीन सोबर कलर ऑप्शन्स में खरीद सकते हैं। फोन के बॉक्स में एक प्रोटेक्टिव बैक कवर भी साथ दिया जा रहा है। आफ्टर-सेल्स सपोर्ट के लिए फोन डायरेक्टरी में Carlcare कस्टमर केयर का नॉन-डिलीटेबल नंबर पहले से सेव है। साथ ही कंपनी देश भर के 1,30,000 से अधिक रिटेल आउटलेट्स और 1,000 सर्विस सेंटर्स के जरिए इस पर 1 साल की काउंटर रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है।

यह भी पढ़ें: Oppo F35 Pro vs Vivo V70 FE: इंडिया प्राइस, बैटरी, कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स की तुलना

साभार:

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :