Oppo F35 Pro vs Vivo V70 FE: इंडिया प्राइस, बैटरी, कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स की तुलना

HIGHLIGHTS

Oppo ने इंडिया के बाजार में अपनी Oppo F35 Series को लॉन्च कर दिया है।

Oppo F35 Pro 5G कंपनी का प्रीमियम फोन है।

Oppo F35 Pro की सीधी टक्कर Vivo V70 FE से है।

Oppo F35 Pro vs Vivo V70 FE: इंडिया प्राइस, बैटरी, कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स की तुलना

इस समय इंडिया के स्मार्टफोन बाजार में 45,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये के आसपास के सेगमेंट में मुकाबला नेक्स्ट लेवल हो चुका है। हालांकि, Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च होने से इस मुकाबले को एक नई ही हवा मिल चुकी है। असल में, Oppo ने इंडिया के बाजार में इसी प्राइस ब्रैकेट में आने वाले अपने Oppo F35 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सीधी टक्कर वैसे तो Motorola Moto Edge 70 Pro Plus से भी है, लेकिन हम आज इसकी तुलना Vivo के Vivo V70 FE से करने वाले हैं। इस सेगमेंट में यह भी एक दमदार फोन माना जाता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

दोनों ही फोन्स अपने स्पेक्स, फीचर और कीमत के लिए बाजार में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। VIvo V70 FE को लॉन्च हुए कुछ समय हो चुका है, ऐसे में कहा जा सकता है कि नया नवेला Oppo F35 Pro 5G इसे कड़ी टक्कर दे रहा है। दोनों ही फोन्स में ब्राइट स्क्रीन मिलती है, 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी दोनों ही फोन्स में नजर आता है। इसके अलावा दोनों ही फोन्स में MediaTek का दमदार प्रोसेसर मिलता है। आइए जानते हैं कि इस प्राइस रेंज में आपके लिए Oppo का फोन बढ़िया होने वाला है या आपको Vivo के फोन्स के साथ जाना चाहिए।

Oppo F35 Pro vs Vivo V70 FE: इंडिया प्राइस की तुलना

कीमत को देखा जाए तो आप जानते ही हैं कि Oppo ने अपने Oppo F35 Pro 5G को 45,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। यह फोन इस समय प्री-ऑर्डर के लिए या चुका है। दूसरी ओर, Vivo V70 FE को देखा जाए तो इस फोन का इंडिया प्राइस 44,999 रुपये से शुरू होता है। दोनों ही फोन्स की शुरुआती कीमत में आपको 1000 रुपये का अंतर देखने को मिलने वाला है। इस समय अगर आप कोई फोन खरीदना चाहते हैं तो पहले लॉन्च होने के कारण Vivo V70 FE को आप इसी समय ऑनलाइन बाजार से खरीद सकते हैं। हालांकि, Oppo के फोन की सेल भी जल्द ही हो सकती है?

Oppo F35 Pro vs Vivo V70 FE: डिस्प्ले की तुलना

डिस्प्ले को देखा जाए तो साफ तौर पर कहा जा सकता है कि दोनों ही फोन्स में अपने अपने स्तर पर उम्दा डिस्प्ले मौजूद हैं। Oppo F35 Pro में 6.78-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प् मिल जाता है, इसे गेमर्स और स्मूद स्क्रॉलिंग चाहने वाले लोगन के लिए बेस्ट ऑप्शन कहा जा सकता है, इसके अलावा इसका रिफ्रेश रेट भी 144Hz है। हाई ब्राइटनेस मोड में इसकी स्क्रीन 1,800 निट्स तक की ब्राइट हो सकती है।

वहीं, Vivo V70 FE को देखा जाए तो इस फोन में कुछ बड़ा डिस्प्ले मिलता है, फोन में एक 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल जाता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। अगर आपको वीडियो स्ट्रीमिंग और शार्प टेक्स्ट के लिए बेहतर रेजोल्यूशन और बड़ी स्क्रीन पसंद है तो 1.5K पैनल वाला वीवो का फोन खरीदा जा सकताहै, वहीं गेमिंग में अल्ट्रा-स्मूद रिस्पॉन्स के लिए ओप्पो का 144Hz पैनल ज्यादा अच्छा ऑप्शन माना जा सकता है।

Oppo F35 Pro vs Vivo V70 FE: प्रोसेसर/परफॉरमेंस की तुलना

परफॉर्मेंस को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि दोनों ही फोन्स में मीडियाटेक के Dimensity 7360 प्लेटफॉर्म मिलता है। Oppo F35 Pro में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7360 MAX प्रोसेसर मिलता है, जबकि Vivo V70 FE में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर मौजूद है। दोनों ही प्रोसेसर को रोजमर्रा के सभी कामों, भारी मल्टीटास्किंग और जबरदस्त गेमिंग के लिए बेस्ट माना जा सकता है।

सॉफ्टवेयर को देखा जाए तो ओप्पो का फोन ColorOS पर चलता है, जबकि Vivo V70 FE Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। दोनों ही इंटरफेस कस्टमाइजेशन और फीचर्स से भरे हुए हैं।

Oppo F35 Pro vs Vivo V70 FE: कैमरा की तुलना

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए दोनों ही फोन्स में अच्छा कैमरा सेटअप मिलता है। Vivo V70 FE में कंपनी ने 200-मेगापिक्सल का OIS कैमरा दिया है, इसमें एक 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिलता है। इसके अलावा, Oppo F35 Pro में OIS से लैस एक 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों ही फोन्स में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Oppo F35 Pro vs Vivo V70 FE: बैटरी की तुलना

बैटरी के बारे में ज्यादा कुछ न कहते हुए, आइए सीधा आपको बताते ही देते हैं कि कौन से फोन्स में कितनी बैटरी मिलती है। Oppo F35 Pro को देखा जाए तो इस फोन में एक 8,000mAh की बैटरी मिलती है, जो हेवी यूसेज के बाद भी आसानी से पूरे दो दिन का बैकअप देने में सक्षम होने वाली है, इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

वहीं Vivo V70 FE को देखा जाए तो भले इस फोन में एक 200MP का कैमरा मिलता है, लेकिन बैटरी के मामले में यह Oppo F35 Pro से पीछे रह जाता है। इस फोन में एक 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। यह बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग से लैस है।

यह भी पढ़ें: Oppo F35 Pro 5G vs Moto Edge 70 Pro+: बैटरी, कैमरा, परफॉरमेंस और इंडिया प्राइस की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile