iQOO 9 series इन दमदार स्पेक्स के साथ इंडिया में जल्द ही सकता है लॉन्च, देखें डिटेल्स

Highlights

iQOO 9 सीरीज के जल्द ही भारत में लॉन्च होने की चर्चा चल रही है

iQOO 9 और iQOO 9 Pro स्नैपड्रैगन 8 Gen1 प्रोसेसर पर काम करता है

iQOO 9 सीरीज 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है

समाचार एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, iQOO 9 और iQOO 9 Pro को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। iQOO 9 सीरीज़ को 5 जनवरी को चीन में लॉन्च किया गया था और iQOO के सीईओ निपुण मरिया के अनुसार, यह बहुत जल्द भारत आने वाला है। iQOO 9 और iQOO 9 Pro दोनों ही क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen1 चिपसेट के साथ काम करते हैं, इसके अलावा फोन में बैक पर एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, फोन में आपको 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट भी मिल रही है। iQOO 9 सीरीज़ iQOO 7 और iQOO 7 लीजेंड को ही फॉलो कर रही है। जो पिछले साल भारत में लॉन्च हुई थी। iQOO 7 लीजेंड हमारे परीक्षणों में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले फोन में से एक था, जिसके लिए इसे डिजिट जीरो1 अवार्ड 2021 के दौरान सम्मानित किया गया था। आइए जानते है कि आखिर iQOO 9 और iQOO 9 Pro में आपको क्या मिलने वाला है।

iQOO 9 Pro स्पेसिफिकेशन्स और फीचर 

iQOO 9 Pro में 6.78-इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसमें फ्रंट पर 16MP सेल्फी कैमरा भी दिया गया है जो आपको पंच-होल नॉच कटआउट में मिलने वाला है। 

यह स्नैपड्रैगन 8 Gen1 चिप पर काम करता है। इसके अलावा फोन में चुनने के लिए 12GB रैम और 512GB स्टोरेज ऑप्शन को भी ऐड किया गया है। फोन एंड्रॉइड 12 आधारित ओरिजिन ओएस पर चलता है लेकिन वैश्विक वेरिएंट में फनटच ओएस मिलने की संभावना है। बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा है जिसमें जिम्बल OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 2.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 16MP का टेलीफोटो कैमरा और 150-डिग्री FOV के साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे 4K UHD में 60FPS तक रिकॉर्ड कर सकते हैं।

इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ऑनबोर्ड स्टीरियो स्पीकर हैं। iQOO 9 Pro 4,700mAh की बैटरी से लैस है जो 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 50W फास्ट वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

iQOO 9 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर

iQOO 9 में 6.78-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। फोन iQOO 9 Pro के समान ही कई स्पेक्स से लैस है। ऐसा भी कह सकते है कि दोनों ही फोंस में कई स्पेक्स एक जैसे हैं। 

यह iQOO 9 Pro के समान स्नैपड्रैगन 8 Gen1 चिप पर काम करता है। इसमें एक 50MP प्राइमरी कैमरा भी है। इसके अलावा फोन में 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा 120-डिग्री FOV के साथ और 12MP टेलीफोटो कैमरा 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर की उपस्थिति और 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ बैटरी क्षमता सहित बाकी फीचर दोनों फोन्स में एक जैसे हैं। हालाँकि, स्टैन्डर्ड iQOO 9 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं करता है।

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles