आईफोन जल्द स्वचालित रूप से 911 से साझा करेंगे लोकेशन

HIGHLIGHTS

अमेरिका में रहनेवाले जो आईफोन यूजर्स 911 को कॉल करेंगे। उनके लोकेशन के डेटा को स्वचालित और सुरक्षित रूप से पहले आपातकालीन उत्तरदाता से साझा कर दिया जाएगा।

आईफोन जल्द स्वचालित रूप से 911 से साझा करेंगे लोकेशन

अमेरिका में रहनेवाले जो आईफोन यूजर्स 911 को कॉल करेंगे। उनके लोकेशन के डेटा को स्वचालित और सुरक्षित रूप से पहले आपातकालीन उत्तरदाता से साझा कर दिया जाएगा। इस सुविधा की शुरुआत इसी साल आईओएस 12 से होगी। एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने सोमवार देर रात एक बयान में कहा, "समुदाय आपातकालीन स्थितियों में 911 पर भरोसा करते हैं, और हमारा मानना है कि उनके पास सबसे बढ़िया तकनीक की व्यवस्था होनी चाहिए।"

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

उन्होंने कहा, "जब हर क्षण की गिनती होती है, ऐसे में तो ये टूल पहले उत्तरदाताओं को हमारे ग्राहकों तक पहुंचने में सहायता करेंगे, जब उन्हें सबसे अधिक सहायता की जरूरत होगी।"

 Paytm इन इलेक्ट्रॉनिक्स पर दे रहा है ज़बरदस्त डील्स, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

सरकारी आपातकालीन सेवा 911 को किए जानेवाले करीब 80 फीसदी कॉल मोबाइल से किए जाते हैं, लेकिन उनके पास पुराने, लैंडलाइन जमाने के उपकरण व अवसंरचना हैं, जिससे उन्हें मोबाइल कॉलर का लोकेशन तेजी से और सटीकता से जानने में कठिनाई आती है।

इस चुनौती के समाधान के लिए एप्पल ने 2015 में हेलो (हाइब्रिडाइड एमरजेंसी लोकेशन) की शुरुआत की है, जो 911 पर कॉल करनेवाले का लोकेशन सेल टॉवर और ऑन-डिवाइस डेटा स्रोतों जैसे जीपीएस और वाईफाई एक्सेस प्वाइंट्स से जानकारी हासिल कर बताता है। 

IANS

IANS

Indo-Asian News Service View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo