iPhone 12 Series मिल रही है 10000 रुपये सस्ते में, अभी देखें कहाँ मिल रही है ये बेस्ट डील

Highlights

अगर आप Apple को पसंद करते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है

जानकारी के लिए आपको बता देते है कि कंपनी की ओर से iPhone 12 सीरीज को कुछ ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों पर बेहद ही कम कीमत में खरीदा जा सकता है

ऐसा भी कह सकते है कि इस सीरीज के कुछ फोन्स कीमतों में भारी कटौती देखने को मिली है

अगर आप Apple को पसंद करते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। जानकारी के लिए आपको बता देते है कि कंपनी की ओर से iPhone 12 सीरीज को कुछ ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों पर बेहद ही कम कीमत में खरीदा जा सकता है, ऐसा भी कह सकते है कि इस सीरीज के कुछ फोन्स कीमतों में भारी कटौती देखने को मिली है। यहाँ आपको बता देते है कि अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट पर iPhone 12 और iPhone 12 मिनी स्मार्टफोन को तगड़ी छूट और डिस्काउंट मिल रहा है। आप यहाँ देख सकते है कि आपको यह फोन्स इन वेबसाइट आदि पर 10000 रुपये सस्ते में इस समय मिल सकते हैं। इन वेबसाइटों पर विशेष रूप से हैंडसेट की कीमत कम की गई है, जिससे उपयोगकर्ताओं को रीटेल स्टोर की तुलना में सस्ते प्राइस पर स्मार्टफोन खरीदने का मौका मिलता है। iPhone 12 और iPhone 12 मिनी दोनों ही Apple के A14 बायोनिक चिपसेट से लैस हैं और 5G और 4G LTE कनेक्टिविटी दोनों ही फोन्स में आपको मिल रही है। 

iPhone 12 को किस नए प्राइस में खरीदा जा सकता है

आईफोन 12 स्मार्टफोन की रीटेल कीमत अब तक 65,900 रुपये है, हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट हैंडसेट के 64GB मॉडल को मात्र 53,999 रुपये की रियायती कीमत पर सेल कर रही है। वहीं Amazon पर iPhone 12 का यहीं वेरिएंट 63,900 रुपये में उपलब्ध है। दूसरी ओर, iPhone 12 स्मार्टफोन के 128GB वैरिएंट की कीमत Flipkart पर 64,999 रुपये है। अमेज़न द्वारा डिवाइस के लिए दी जाने वाली कीमत और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध कीमत समान है जो 70,900 रुपये है। Flipkart पर इसकी प्राइस देखने के लिए यहाँ क्लिक करें!

iPhone 12 मिनी किस नए प्राइस में खरीदा जा सकता है

आईफोन 12 मिनी के रीटेल प्राइस की अगर बात करें तो आपको बता देते हैं कि फोन के 64GB मॉडल को 59,900 रुपये में लिया जा सकता है। हालांकि इस स्टोरेज वेरिएंट को वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर 40,999 रुपये की रियायती कीमत पर लिस्टेड है। हालांकि अमेज़न इंडिया शॉपिंग वेबसाइट पर फोन की कीमत 53,900 रुपये है। दूसरी ओर 128GB वैरिएंट की रीटेल कीमत 64,900 रुपये है इस कीमत को आप अमेज़न पर देख सकते हैं।। हालाँकि, फ्लिपकार्ट 128GB वैरिएंट को रियायती प्राइस टैग यानि 54,999 रुपये में सेल कर रहा है। यहाँ देखें बेस्ट डील!

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles