iPhone 11 की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, 20 सितम्बर से Flipkart और Amazon से बुक करें फ़ोन

HIGHLIGHTS

अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर प्री-बुकिंग शुरू

भारत में 64,900 रुपये से शुरू होती है कीमत

iPhone 11 की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, 20 सितम्बर से Flipkart और Amazon से बुक करें फ़ोन

कुछ दिन पहले ही लॉन्च एप्पल के iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है। यूज़र्स 20 सितंबर से इसे खरीदने के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर जा सकते हैं। आईफोन 2019 मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए Flipkart, Amazon के आधिकारिक टीज़र पेज लाइव हो चुके हैं।  

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

प्री बुकिंग में शामिल आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स की बिक्री भारत में 27 सितंबर से शुरू होगी। वहीँ एक हफ्ते पहले ही यूज़र्स के लिए बुकिंग की सुविधा रखी गयी है। आपको बता दें कि अमेज़न और फ्लिपकार्ट के साथ ही फ़ोन को PaytmMall पर भी उपलब्ध कराया जायेगा। फिलहाल पेटीएम ने इस प्रीबुकिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। ई-कॉमर्स साइट्स के टीज़र में आईफोन 11 और आईफोन 11 प्रो के बारे में बताया गया है। 

iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max की कीमत

IPhone 11 की कीमत भारत में 64,900 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको  64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसका 128 जीबी मॉडल 69,900 रुपये में और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 79,900 रुपये में मिलता है। आईफोन 11 पर्पल, व्हाइट, ग्रीन, यलो, ब्लैक और रेड रंग में मिलेगा।

वहीँ आईफोन 11 प्रो की शुरूआती कीमत भारत में 99,900 रुपये है जिसमें आपको 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसका 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,13,900 रुपये में, 512 जीबी वेरिएंट 1,31,900 रुपये में उपलब्ध होगा। प्रो मैक्स की कीमत 1,09,900 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 64 जीबी वेरिएंट, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट क्रमशः 1,23,900 रुपये और 1,41,900 रुपये में मिलते हैं।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile