फुल व्यू डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा से लैस InFocus Vision 3 अब हुआ अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध

HIGHLIGHTS

इस स्मार्टफ़ोन में कंपनी ने 13MP+5MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और एक सिंगल LED फ़्लैश दी गई है.

फुल व्यू डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा से लैस InFocus Vision 3 अब हुआ अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध

InFocus Vision 3 को कल ही भारत में में लॉन्च किया गया है और आज रात 12 बजे से यह भारत में सेल भी होना शुरू हो गया है. इसकी कीमत Rs. 6,999 है. इस फ़ोन में डुअल रियर कैमरे के साथ ही फुल व्यू डिस्प्ले भी दी गई है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

InFocus Vision 3 में मौजूद अन्य फीचर्स पर नज़र डालें तो यह 5.7-इंच की HD+ IPS डिस्प्ले से लैस है, हालाँकि किनारे छोटे होने की वजह से इसका फॉर्म फैक्टर 5.2-इंच ही है. इसका रेजोल्यूशन 1440×720 पिक्सल है. यह एंड्राइड v7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

इस स्मार्टफ़ोन में कंपनी ने 13MP+5MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और एक सिंगल LED फ़्लैश दी गई है, साथ ही यह 8MP के फ्रंट फेसिंग कैमरे से भी लैस है.

साथ ही इसमें 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128GB तक बढ़ाया जा सकता है. यह 1.3GHz मीडियाटेक MTK 6737 क्वाड कोर प्रोसेसर पर काम करता है. यह एक डुअल सिम स्मार्टफ़ोन है.

कंपनी ने इसमें एक बड़ी बैटरी भी दी है, इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है. इसमें ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे फीचर्स भी मौजूद है. यह 4G VoLTE फीचर को सपोर्ट करता है.

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo