Infinix का 5G फोन आज ग्लोबली हुआ लॉन्च, मिड-रेंज फोंस के लिए बनेगा मुसीबत

Highlights

Infinix Zero 5G आज ग्लोबली हुआ लॉन्च

14 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा Infinix Zero 5G

Rs 20000 के अंदर हो सकती है Infinix Zero 5G की कीमत

Infinix 14 फरवरी को अपना पहला 5G स्मार्टफोन Infinix Zero 5G भारत में लॉन्च करने वाला है। हालांकि, भारतीय लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन को ग्लोबली पेश कर दिया है। यह कंपनी का फ्लैगशिप फोन है लेकिन अन्य फ्लैगशिप फोंस की तरह यह फ्लैगशिप स्पेक्स या फीचर्स के साथ नहीं आता है। हालांकि, यह मिड-रेंज फोन के स्पेक्स के साथ आया है।  

Infinix Zero 5G मीडियाटेक डिमेन्सिटी 900 SoC द्वारा संचालित है और इसे 120Hz रिफ्रेश रेट, टेलीफोटो लेंस, 5G सपोर्ट आदि का साथ दिया गया है।

Infinix Zero 5G की कीमत और उपलब्धता

कंपनी फोन को अलग-अलग बाज़ारों में पेश करने के बाद इसकी कीमत का खुलासा करेगी। Infinix Zero 5G  को कॉस्मिक ब्लैक, होरीज़ोन ब्लू और स्काइलाइट ऑरेंज कलर में पेश किया गया है।

 

Infinix Zero 5G में 6.78 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2460 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिवाइस 6nm MediaTek Dimensity 900 SoC द्वारा संचालित है जो कि ओक्टा-कोर प्रॉसेसर है और दो परफॉर्मेंस कोर्स और छह एफ़िशिएन्सी कोर्स के साथ आया है। दो A78 कोर्स 2.4GHz पर क्लोक्ड है। डिवाइस को 8GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48MP का मुख्य कैमरा, 13MP टेलीफोटो लेंस और एक डेप्थ सेन्सर क्वाड-LED फ्लैश के साथ मौजूद है। फोन के फ्रंट पर एक 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

डिवाइस का वज़न 199 ग्राम है और इसका मेजरमेंट 168.73 x 76.53 x 8.77 mm है। डिवाइस को 14 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत Rs 20,000 के अंदर हो सकती है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles